CG Rice Festival 2026: एक साथ मिलेगा फरवरी और मार्च का चावल! राज्यभर की राशन दुकानों में होने वाला है ये बड़ा बदलाव, जल्दी से पढ़ लें ये अपडेट
CG Rice Festival 2026:
- 20 फरवरी को चावल उत्सव का आयोजन
- छग की 14 हजार राशन दुकानों में होगा चावल वितरण सभी
- राशन दुकानों में फरवरी और मार्च माह का चावल एकसाथ दिया जाएगा
रायपुर: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि, में इस साल चावल उत्सव 20 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। हर साल 7 फरवरी को होने वाला यह आयोजन इस बार देरी से हो रहा है। चलिए विस्तार से पूरा मामला बताते हैं।
CG Ration Shops Rice: 20 फरवरी को चावल उत्सव का आयोजन
छत्तीसगढ़ में इस साल चावल उत्सव 20 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। हर साल 7 फरवरी को होने वाला यह आयोजन इस बार देरी से हो रहा है। खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार FRK टेंडर में देरी होने की वजह से कार्यक्रम की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी है। अब राज्यभर की राशन दुकानों में एक साथ चावल वितरण की तैयारी की जा रही है।
Free Rice Program CG: 14 हजार राशन दुकानों में चावल का वितरण किया जाएगा
सरकार की योजना के तहत प्रदेश की करीब 14 हजार राशन दुकानों में चावल का वितरण किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार हितग्राहियों को फरवरी और मार्च, दोनों माह का चावल एक साथ दिया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को बार-बार दुकान के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और वितरण प्रक्रिया भी व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सकेगी।
अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया में देरी के कारण CG Rice Festival 2026 तय समय पर नहीं हो सका। FRK (फोर्टिफाइड राइस कर्नेल) की आपूर्ति से जुड़े टेंडर समय पर फाइनल नहीं हो पाए थे। अब सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और 20 फरवरी को राज्यव्यापी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
फिलहाल प्रदेश की करीब साढ़े 6 हजार राशन दुकानों में नियमित रूप से चावल का वितरण जारी है। बाकी दुकानों में भी स्टॉक पहुंचाने की प्रक्रिया चल रही है, ताकि उत्सव के दिन किसी तरह की परेशानी न हो। खाद्य विभाग ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वितरण व्यवस्था सुचारू रहे और हितग्राहियों को किसी तरह की असुविधा न हो।
क्या है चावल उत्सव ?
चावल उत्सव राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इस आयोजन के माध्यम से पात्र परिवारों को रियायती दर पर चावल उपलब्ध कराया जाता है। हर साल 7 फरवरी को यह कार्यक्रम बड़े स्तर पर आयोजित किया जाता रहा है, लेकिन इस बार प्रशासनिक कारणों से तारीख में बदलाव किया गया है।
इन्हें भी पढ़ें :-
- Ranveer Singh-Rohit Shetty threatened: ‘पुलिस में शिकायत दर्ज करने का बहुत शौक है’, बॉलीवुड के इन अभिनेताओं को फिर मिली धमकी, जानें ऑडियो में और क्या कहा
- 14 February 2026 Aaj Ka Rashifal: क्या आपकी राशि भी है शामिल? ग्रहों की चाल ने खोले भाग्य के दरवाजे, पढ़ें आज का राशिफल
- Ladli Behna Yojana ki 33 Kist Kab Aaegi: होली से पहले प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात, आज खाते में आएंगे इतने हजार रुपए, खुद सीएम करेंगे ट्रांसफर

Facebook


