Donald Trump on Iran: ‘परमाणु समझौता नहीं तो दर्दनाक साबित होगा’, राष्ट्रपति ट्रंप ने खामेनेई शासन को दी धमकी

Donald Trump on Iran: 'परमाणु समझौता नहीं तो दर्दनाक साबित होगा', राष्ट्रपति ट्रंप ने खामेनेई शासन को दी धमकी

Donald Trump on Iran: ‘परमाणु समझौता नहीं तो दर्दनाक साबित होगा’, राष्ट्रपति ट्रंप ने खामेनेई शासन को दी धमकी

Donald Trump on Iran | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 14, 2026 / 08:29 am IST
Published Date: February 14, 2026 8:29 am IST
HIGHLIGHTS
  • ट्रंप ने चेतावनी दी कि परमाणु समझौता न होने पर ईरान को गंभीर नतीजे भुगतने होंगे
  • उन्होंने कहा कि ईरान में सत्ता परिवर्तन "सबसे अच्छा विकल्प" हो सकता है।
  • ट्रंप ने ईरान पर दशकों से दुनिया को गुमराह करने का आरोप लगाया

वॉशिंगटन: Donald Trump on Iran अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अली खामेनेई शासन को लेकर एक बार फिर धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर वॉशिंगटन के साथ परमाणु समझौता नहीं हुआ तो ईरान को बहुत बुरा नतीजा झेलना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान में सत्ता परिवर्तन होता है तो यह अब तक की सबसे अच्छी बात होगी। अगर वे समझौता नहीं करते हैं, तो कहानी कुछ और होगी।

Donald Trump on Iran दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप नॉर्थ कैरोलाइना के फोर्ट ब्रैग में सैनिकों से मुलाकात से मुलाकात की। जिसके बाद वे मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि “मुझे लगता है कि अगर वहां सत्ता बदली तो यह सबसे अच्छा होगा।” उन्होंने ईरान के इस्लामिक खामेनेई शासन पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका दशकों से सिर्फ बातें ही सुन रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 47 साल से सिर्फ बातें कर रहा है और दुनिया को गुमराह कर रहा है। ट्रंप के मुताबिक, “ईरान की बातों में आकर हमने बहुत सी जानें गंवाई हैं।” उन्होंने आगे कहा कि “लोगों ने पैर गंवा दिए, हाथ गंवा दिए, उनके चेहरे बिगड़ गए। यह सब बहुत लंबे समय से चल रहा। ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।