CG Ki Baat: नया बस्तर, नई जद्दोजहद! क्या अब बस्तरियों के रिवर्स माइग्रेशन पर ध्यान देगी कांग्रेस? देखिए पूरी रिपोर्ट
CG Ki Baat: नया बस्तर, नई जद्दोजहद! क्या अब बस्तरियों के रिवर्स माइग्रेशन पर ध्यान देगी कांग्रेस? देखिए पूरी रिपोर्ट

CG Ki Baat
- बस्तर में नक्सलवाद समाप्ति की ओर
- कांग्रेस की यात्राएं और मुद्दे केंद्र में
- राजनीतिक श्रेय की होड़
रायपुर: CG Ki Baat इस वक्त बस्तर नई करवट ले रहा है। जहां दशकों बाद बंदूकें हारी हैं। लाल हिंसा अंतिम सांसें गिन रही है। इस माहौल में सत्तारूढ़ बीजेपी बस्तर में विजेता की मुद्रा में दिख रही है। ऐसे में विपक्ष अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहा है। कांग्रेस एक बार फिर जनाधार बढ़ाने की कोशिश में है। इसके लिए कांग्रेस कभी बस्तर में यात्राएं निकाल रही है, तो कभी सरकार को कोस रही है, कभी संसाधनों के दोहन का डर दिखा रही है, तो कभी एंटी नक्सल अभियान में नुक्स निकालकर जनता के पक्ष में खड़े होने की कोशिश कर रही है। सवाल है..इन तमाम कवायदों का क्या कोई फायदा उन्हें होने वाला है या फिर कांग्रेस को नए प्लान बनाने की जरूरत है?
छत्तीसगढ़ के बस्तर को नक्सलमुक्त करने मार्च 2026 तक मिली डेडलाइन का असर जमीन पर दिख रहा है। फोर्स के ताबड़तोड़ एंटी नक्सल ऑपरेशन्स और डबल इंजन की सरकार के तेज गति से विकास के संकल्प के चलते ये तय लगने लगा है कि जल्द ही बस्तर नक्समुक्त होगा। सवाल ये है कि उसके बाद क्या इसी सवाल ने विपक्षी दल कांग्रेस को भी एक्टिव कर दिया हैं। कांग्रेस ने अपना पूरा फोकस बस्तर में जमा लिया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज बस्तर में एक के बाद एक न्याय यात्राएं निकाल रहे।
इसके अलावा बैज ने किरंदुल से दंतेवाड़ा तक खनिज संसाधन बचाओ यात्रा शुरू की है, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डबल इंजन सरकार में विकास ती तेज रफ्तार के दावे को खारिज करते हुए, बस्तर में बीजेपी सरकार कार्यकाल में बस्तर बड़ी संख्या में पलायन होने का आरोप लगाया। बघेल का आरोप है कि मौजूदा साय सरकार के शासनकाल में पिछले डेढ़ साल के कार्यकाल में 40 हजार से अधिक लोगों ने पलायन किया है, जबकि डॉ रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में भी करीब 600 गांव से युवा गायब हो गए। कांग्रेस का सीधा आरोप है कि डबल इंजन सरकार बस्तर के लोगों को रोजगार उपलब्ध नहीं कर पा रही है, आम लोगों की बात नहीं सुनी जा रही है इसलिए कांग्रेस को पदयात्रा करनी पड़ रही है ।
इधऱ, कांग्रेस की न्याय और संविधान यात्रा पर भाजपा नेता तंज कसते हुए पलटवार किया कि ये सारी कवायद दीपक बैज और कांग्रेस की डूबती हुई नैया को बचाने के लिए है। पलायन के आरोप पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि पलायनवादी नेताओं को ही पलायन दिख रहा है ।
कुल मिलाकर चिंता इस बात की है कि सालों से बस्तर में अशांति, नक्सल हिंसा और रुके विकास कार्यों का दौर गुजरता दिख रहा है। जाहिर है 2026 तक नक्सवाद पर पूर्ण विराम के बाद बीजेपी इसका पूरा श्रेय डबल इंजन सरकार को देगी। ऐसें में कांग्रेस ने अभी से बस्तर में अधूरे विकास, पलायन और आदिवासियों और ग्रामीणों के लिए न्याय जैसे विषयों पर बहस छेड़ दी है। सवाल है कांग्रेस की ये यात्राएं और बस्तर फोकस आमजन के असल संघर्ष के लिए है या फिर अपने नेता और पार्टी को बचाए रखने की बैचेनी है?
https://www.youtube.com/watch?v=NQXMjyQft1s
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सरकार ने "बस्तर नक्सलमुक्त 2026" तक करने का लक्ष्य रखा है, और लगातार चल रहे एंटी-नक्सल ऑपरेशनों से जमीन पर असर दिख रहा है।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Will Congress now focus on the reverse migration of Bastaris?
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am