Woman from Khursipar held hostage in Oman
This browser does not support the video element.
Khursipar woman taken hostage in Oman: भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई के खुर्सीपार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां की रहने वाली एक महिला को ओमान में बंधक बना लिया गया है।खुद को बंधक बनाए जाने का वीडियो पत्नी ने खुद पति को भेजा है, जिसके बाद पति ने की CSP से बचाने की गुहार लगाई है।
यह पूरा मामला भिलाई के खुर्सीपार का है, जहां की रहने वाली महिला को ओमान में बंधक बनाया गया है। पति ने बताया, कि केरल की प्लेसमेन्ट एजेंसी के जरिए 10 महीने पहले हाउस मेड की नौकरी के लिए ये महिला ओमान गई थी जिसके बाद उसे वहां बंधक बनाया गया है। महिला ने इस मामले की जानकारी अपने पति को वीडियो के माध्यम से दी है। वहीं, अब पति की शिकायत के बाद छावनी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Khursipar woman taken hostage in Oman: महिला ने वीडियो में बताया कि जिस महिला के घर वह काम कर रही है, वो उसे लगातार टॉर्चर कर रही है और उससे गाली गलौज मारपीट कर लगातार परेशान किया जा रहा है। दीपिका ने जब काम नहीं करने और वापस भारत जाने की बात कही तो उसे कमरे में बंद कर मारपीट की गई, जिसकी जानकारी उसने अपने पति को वाट्सअप पर दी है। इतना ही नहीं महिला से कहा गया कि वापस जाना है तो तीन लाख रूपये दो जब वो पैसे देगी तभी उसे इंडिया जाने दिया जाएगा।