Raksha Bandhan Gift for Asha Anganwadi Workers: आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रक्षाबंधन की सौगात, बीजेपी सरकार ने किया मानदेय बढ़ाने का ऐलान, खुद सीएम ने दी जानकारी

Ads

Raksha Bandhan Gift for Asha Anganwadi Workers: आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रक्षाबंधन की सौगात, बीजेपी सरकार ने किया मानदेय बढ़ाने का ऐलान, खुद सीएम ने दी जानकारी

  •  
  • Publish Date - August 18, 2026 / 02:31 PM IST,
    Updated On - August 18, 2026 / 02:32 PM IST
HIGHLIGHTS
  • रक्षाबंधन से पहले राजस्थान सरकार की सौगात
  • आशा सहयोगिनियों का मानदेय बढ़ा
  • महिलाओं और बेटियों के लिए कई घोषणाएं

जयपुर: Raksha Bandhan Gift for Asha Anganwadi Workers आगामी दिनों में भाई-बहन के प्रेम का त्योहार रखाबंधन आने वाला है। रक्षाबंधन पर्व से पहले महिलाओं को सौगात देने का सिलसिला शुरू हो चुका है। जहां एक ओर उत्तर प्रदेश सहित देश कई राज्यों में बस सेवा फ्री महिलाओं के लिए कर दी गई तो दूसरी ओर राजस्थान सरकार ने आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किए हैं। वहीं, आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। रक्षा बंधन से पहले खुद सीएम ने बहनों को सौगात देने की घोषणा की है।

आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी

Raksha Bandhan Gift for Asha Anganwadi Workers दरअसल सीएम भजनलाल शनिवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सक्षम नारी, स्वस्थ बचपन, समृद्ध राजस्थान राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि महिलाओं के सशक्तीकरण के बिना मानवता की प्रगति अधूरी है। इसलिए उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसा महत्वपूर्ण अभियान एवं विभिन्न योजनाएं चलाई हैं, जिससे बड़ी संख्या में बालिकाएं और महिलाएं लाभान्वित हुई हैं।

आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रक्षाबंधन की सौगात

सीएम भजनलाल ने रक्षाबंधन के उपहार के रूप में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और साथिन बहनों को प्रति खाते 1100 रुपए के अनुसार कुल 14.65 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी की। साथ ही, मुख्यमंत्री ने आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, सांसद मंजू शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की शासन सचिव पूनम सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और साथिन बहनों ने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र भी बांधा।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की राशि में बढ़ोतरी

सीएम भजनलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 5 हजार रुपए की राशि बढ़ाकर 6 हजार 500 रुपए तथा दिव्यांग गर्भवती महिलाओं के लिए राशि बढ़ाकर 10 हजार रुपए की गई है। राज्य सरकार द्वारा मां वाउचर योजना के जरिए दूरस्थ क्षेत्रों तक गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी की निशुल्क सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है, जिससे 4.82 लाख महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे बच्चे के जन्म पर मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना के तहत लगभग 6 लाख 48 हजार लाभार्थियों को लगभग 215 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पोषण के क्षेत्र में राजस्थान ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अष्टम राष्ट्रीय पोषण माह में देश में राजस्थान द्वितीय स्थान पर रहा तथा अप्रैल 2026 में अष्टम पोषण पखवाड़े के तहत राजस्थान ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

लाडो बेटियों को स्कूटी

सीएम भजनलाल ने कहा कि लाडो प्रोत्साहन योजना के माध्यम से 7 किस्तों में 1.50 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया गया है। इसमें अब तक पहली किस्त से 9 लाख से अधिक बालिकाएं, दूसरी किस्त से 7 लाख 73 हजार बालिकाएं तथा तीसरी किस्त से 95 हजार बालिकाएं लाभान्वित हुई हैं। इसी प्रकार, कालीबाई भील महिला संबल शिक्षा सेतु योजना के तहत 1 लाख से अधिक महिलाएं एवं बालिकाएं निशुल्क माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। प्रदेश में 11 लाख मेधावी बालिकाओं को साइकिल और 46 हजार को स्कूटी वितरित की गई है।

ये भी पढ़ें

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रक्षाबंधन पर कितने रुपये मिले?

सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और साथिन बहनों के खातों में ₹1,100 प्रति खाते के अनुसार राशि DBT के माध्यम से ट्रांसफर की है।

आशा सहयोगिनियों का मानदेय कितना बढ़ाया गया?

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में अब कितनी राशि मिलेगी?

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत राशि ₹5,000 से बढ़ाकर ₹6,500 कर दी गई है। दिव्यांग गर्भवती महिलाओं के लिए यह राशि ₹10,000 की गई है।

लाडो प्रोत्साहन योजना में कितनी राशि मिलती है?

लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत बेटियों को 7 किस्तों में कुल ₹1.50 लाख की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया है।

राजस्थान में कितनी मेधावी बालिकाओं को साइकिल और स्कूटी मिली?

राज्य सरकार के अनुसार प्रदेश में 11 लाख मेधावी बालिकाओं को साइकिल और करीब 46 हजार बालिकाओं को स्कूटी वितरित की गई है।