Reported By: Abhishek Soni
,Bjp Worker Suicide
अंबिकापुरः Young man killed his friend छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला मुख्यालय से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने 1000 रुपए नहीं देने पर अपने दोस्त की हत्या कर दी। किसी को शक ना हो इसके लिए लाश को झाड़ियों में छुपा दिया था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Young man killed his friend दरअसल, 4 जून को लखनपुर थाना इलाके के एक गार्डन में झाड़ियां के बीच रामनारायण नाम के एक युवक का शव मिला था। शव को देखने पर हत्या का मामला लग रहा था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी। शक के आधार पुलिस ने मृतक के दोस्त सुशील दास को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जूर्म कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रामनारायण और सुशील दास घटना के दिन एक साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान सुशील दास ने रामनारायण की जेब में रखे 1000 रुपए को देने कहा। रामनारायण ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आवेश में आकर सुशील दास ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को गार्डन के झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।