Akhilesh Yadav on CJP Protest: संसद में भड़के सपा चीफ अखिलेश यादव.. सत्ता पक्ष से किये तीखे सवाल, पुलिस कार्यवाही पर पूछा, “क्या लड़कियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?”..

Ads

Akhilesh Yadav Parliament Statement on CJP Protest: संसद में अखिलेश यादव ने छात्र प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई पर सरकार को घेरा, हंगामे के बाद सदन दो बजे तक स्थगित।

  •  
  • Publish Date - July 22, 2026 / 01:46 PM IST,
    Updated On - July 22, 2026 / 01:47 PM IST

Akhilesh Yadav Parliament Statement on CJP Protest || Sansad TV file

HIGHLIGHTS
  • अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना।
  • छात्र प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई का उठाया मुद्दा।
  • हंगामे के बाद सदन दो बजे तक स्थगित।

नई दिल्ली: राजधानी के जंतर मंतर पर मंगलवार को हुए कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मोर्चा और इसके खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्यवाही को लेकर आज यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने संसद में सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा। (Akhilesh Yadav on CJP Protest) उन्होंने साफ कहा कि, यह मुद्दा भाजपा, कांग्रेस या सपा का नहीं, बल्कि देश के नौजवान, युवाओं का है। अखिलेश ने स्पीकर ओम बिरला से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए पूछा कि, आखिर उन्हें क्यों नहीं बोलने दिया गया?

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

“आप लड़कियों के, बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे”

अखिलेश ने आगे कहा कि, मुद्दा सिर्फ शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का नहीं है। वह तो कभी भी और कहीं भी लिया जा सकता है, असल मुद्दा युवाओं के खिलाफ हुई पुलिस कार्यवाही का है। उन्होंने नाराजगी भरे लहजे में पूछा कि, क्या आप लड़कियों के, बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे। हालाँकि इस हंगामे के बाद सदन को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

काले कपड़ो में सांसदों का प्रदर्शन

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज और NEET पेपर लीक के खिलाफ आज सभी विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार पर काले कपड़े पहनकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। (Akhilesh Yadav on CJP Protest) इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधीप्रियंका गांधी और अन्य सांसदों को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने और जंतर-मंतर पर सीजेपी कार्यकर्ताओं व छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में विपक्षी दलों ने एक साथ आकर अपनी नाराजगी जताई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

बार-बार हो रहे हैं पेपर लीक: प्रियंका

संसद भवन परिसर में कांग्रेस के प्रदर्शन में प्रियंका गांधी भी शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि “हमारे साथ जो भी हुआ वह अहम नहीं है। हम छात्रों के साथ है और आवाज उठा रहे हैं। आप (मीडिया) मुझे बताएं कि छात्रों के साथ जो हुआ, वह सही है या गलत? छात्रों की मांगें जायज़ हैं और वे अपने हक की बात कर रहे हैं। शिक्षा का बजट 1.4 लाख करोड़ रुपये है, लेकिन आप अडानी और अंबानी का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज़ माफ़ कर रहे हैं। छात्रों का संघर्ष जायज़ है और वे बदलाव चाहते हैं। बार-बार पेपर लीक हो रहे हैं… शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में कुछ भी अलोकतांत्रिक नहीं है, लेकिन छात्रों और संसद में जो हो रहा है, वह अलोकतांत्रिक है।”

 

हिरासत में लिए गए थे विपक्ष के कई नेता

आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कई राज्यों में प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य नेताओं को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के विरोध में किया गया था। (Akhilesh Yadav on CJP Protest) कांग्रेस ने सोमवार को सेंट्रल दिल्ली में छात्र संगठन सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की भी निंदा की थी।

इन्हें भी पढ़ें:

ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ परमाणु समझौते को मंजूरी दी, यूरेनियम संवर्धन की अनुमति संभव: सूत्र

सरकार पुलिस की बर्बर कार्रवाई की आड़ में अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकती : थरूर

जिला अदालत परिसर में वकीलों और मुवक्किल पर हमला, उच्च न्यायालय ने मांगी रिपोर्ट

राहुल-अखिलेश को हिरासत में लेने के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सपा व कांग्रेस का प्रदर्शन

भारत-उत्तरी मैसेडोनिया को 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखना चाहिए : मुर्मू

ओडिशा: भारी बारिश के कारण रथ यात्रा की ‘दक्षिण मोड़’ रस्म को रोकना पड़ा

अखिलेश यादव ने संसद में कौन-सा मुद्दा उठाया?

अखिलेश यादव ने छात्र प्रदर्शन पर हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह किसी दल का नहीं, बल्कि देश के युवाओं का सवाल है।

अखिलेश यादव ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर क्या कहा?

उन्होंने कहा कि मुद्दा केवल शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का नहीं, बल्कि छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई और उनके अधिकारों का है।

संसद की कार्यवाही पर क्या असर पड़ा?

विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।