चारामा : भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। मतदान से पहले भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर रेप का आरोप लगा है। कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेस कर भाजपा प्रत्याशी पर रेप का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर आज एनएसयूआई व युवा कांग्रेस ने नाबालिग से रेप मामले में आरोपी रहे ब्रह्मानंद नेताम के घर का घेराव किया। इसके साथ उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
Read More : एक्ट्रेस ने ब्लैक ड्रेस में शेयर की बोल्ड तस्वीरें, देखकर आप भी हो जाएंगे दीवाने
युवा कांग्रेस ने कहा कि अनैतिक देह व्यापार जैसे गंभीर मामले का आरोपी आखिरकार इस तरह से खुलेआम कैसे घूम रहा है? इस पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। साथ ही साथ आरोपी ने चुनाव आयोग को शपथ पत्र में गुमराह किया है, लिहाजा उसके खिलाफ FIR होनी चाहिए।
युवा कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी की उम्मीदवारी रद्द करने और घोषणा पत्र में गंभीर आपराधिक प्रकरण को छुपाने के मामले में FIR दर्ज करने की मांग की है। इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमन मंडावी, NSUI प्रदेश महासचिव महेन्द्र नायक, पूर्व प्रदेश सचिव कमलकांत तारम, अर्जुन देवांगन, कैलाश कठोलिया शुधांशु पांडे, अर्जुन देवांगन मौजूद थे।