CM Yogi Adityanath Janta Darshan: गंभीर बिमारी से ग्रसित मरीजों को मिलेगी सरकार से मदद, जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं का सीएम योगी ने तुरंत किया निराकरण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश 

Ads

CM Yogi Adityanath Janta Darshan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार सुबह जनता दर्शन में आए लोगों की समस्याओं का निराकरण किया।

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 03:27 PM IST,
    Updated On - July 23, 2026 / 03:31 PM IST

CM Yogi Adityanath Janta Darshan/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार सुबह जनता दर्शन में आए लोगों की समस्या सुनी।
  • सीएम योगी ने अधिकारियों को संदर्भित करते हुए जल्द समस्या समाधान के लिए निर्देशित किया।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि पैसे के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।

CM Yogi Adityanath Janta Darshan: गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार सुबह जनता दर्शन में आए लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार सबकी समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध है और गंभीर बीमारियों के इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी। एक बयान के मुताबिक गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए शीघ्रता से समस्या समाधान के लिए निर्देशित किया। साथ ही अधिकारियों को चेताया भी कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

किसी के साथ नहीं होना चाहिए अन्याय

सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए और हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी शीघ्रता से सहायता की जानी चाहिए। उन्होंने राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। (CM Yogi Adityanath Janta Darshan) उन्होंने पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए पहले परस्पर संवाद और फिर विधिक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण तत्परता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता से किया जाए एवं हर समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक होना चाहिए।

नहीं रुकेगा किसी भी मरीज का इलाज

CM Yogi Adityanath Janta Darshan: जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए कई लोगों से मुख्यमंत्री ने कहा कि पैसे के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज के खर्च का आकलन शीघ्रता से कराकर उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि यह मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। इलाज के लिए किसी जरूरतमंद को परेशान न होना पड़े, इसके लिए उन्होंने सभी पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के भी निर्देश दिए।

इन्हें भी पढ़ें:-