Luteri Dulhan Chhindwara: हसीना ने रचा फिल्मी ड्रामा! 20 दिन तक निभाई पत्नी की जिम्मेदारी, फिर मौका मिलते ही प्रेमी संग मिलकर कर दिया ऐसा कांड
छिंदवाड़ा के नवेगांव में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया। दुल्हन ने 20 दिनों में घर का कीमती सामान और बाइक लेकर फरार हो गई। …

Luteri Dulhan Chhindwara:
- शादी के 20 दिनों में दुल्हन ने घर का कीमती सामान और बाइक लेकर फरार हो गई।
- नवेगांव पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
- मुख्य आरोपी महिला का प्रेमी अभी भी फरार, उसकी तलाश जारी।
छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के नवेगांव थाना क्षेत्र में ठगी का एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जिसने फिल्मी पटकथाओं को भी पीछे छोड़ दिया है। यहाँ एक शातिर गिरोह ने दूसरी शादी की बाट जोह रहे एक व्यक्ति की भावनाओं का फायदा उठाकर 'लुटेरी दुल्हन' के जरिए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। (Luteri Dulhan Chhindwara) शादी के महज 20 दिनों के भीतर ही दुल्हन ने अपनी प्रेमी को भाई बताकर घर बुलाया और उसके साथ साथ घर का कीमती सामान और बाइक लेकर रफूचक्कर हो गई।
प्रेमी को भाई बनाकर बुलाया घर
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सिमरिया निवासी मधु विश्वकर्मा की पहली पत्नी के देहांत के बाद, वे घर बसाने के लिए जीवनसाथी की तलाश में थे। इस मजबूरी का फायदा उठाते हुए बलराम नागवंशी नामक व्यक्ति ने अपने साथियों शिवजी टांडेकर और मुकेश यदुवंशी के साथ मिलकर साजिश रची। ( Chhindwara Crime News )उन्होंने संध्या विश्वकर्मा नाम की महिला को मधु के सामने पेश किया और शादी के नाम पर 10 हजार रुपये ऐंठ लिए। साजिश को पुख्ता करने के लिए संध्या करीब 15-20 दिनों तक मधु के घर में पत्नी बनकर रही। विश्वास जीतने के बाद उसने अपने प्रेमी को छोटा भाई बताकर ससुराल बुलाया। बीती 10 जनवरी को मौका मिलते ही संध्या अपने प्रेमी के साथ घर में रखी बाइक, चांदी की चेन, मोबाइल फोन, कीमती सामान और राशन लेकर फरार हो गई।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
पीड़ित की शिकायत पर नवेगांव थाना प्रभारी तरुण मरकाम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और गिरोह के चार सदस्यों संध्या विश्वकर्मा, बलराम नागवंशी, मुकेश यदुवंशी और शिवजी टांडेकर को गिरफ्तार कर लिया। (Navegaon Police Station )पुलिस ने इनके खिलाफ नई न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं (83, 61(2), 303(2), 318(3) और 3(5)) के तहत मामला दर्ज किया है। पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
हालांकि, मुख्य आरोपी महिला का प्रेमी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। (Marriage Fraud Chhindwara ) यह मामला दिखाता है कि कैसे ठग गिरोह भावनात्मक कमजोरियों का फायदा उठाकर मासूम लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन अभी भी एक आरोपी फरार है.
यह भी पढ़ें
- रात से लापता था कर्मचारी, सुबह कलेक्ट्रेट परिसर के टॉयलेट में इस हाल में मिली लाश, स्टेनो की रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप
- होटल के बाहर आधी रात युवक कर रहे थे शर्मनाक काम, महिलाओं ने टोका तो मचा बवाल, CCTV में कैद पूरी घटना
- इंस्टाग्राम पर इमोशनल स्टोरी… फिर छात्र ने किराए की कमरे में खुद को लगाई आग, परीक्षा से पहले आत्मदाह के कदम से मचा हड़कंप
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना छिंदवाड़ा जिले के नवेगांव थाना क्षेत्र में हुई।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Chhindwara Marriage Fraud: “Luteri Dulhan” Steals Valuables Within 20 Days
छिंदवाड़ा
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm