छत्तीसगढ़ में आज 1 हजार 929 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, 1271 हुए स्वस्थ, 55 मरीजों की मौत

छत्तीसगढ़ में आज 1 हजार 929 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, 1271 हुए स्वस्थ, 55 मरीजों की मौत

छत्तीसगढ़ में आज 1 हजार 929 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, 1271 हुए स्वस्थ, 55 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: October 28, 2020 6:02 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है।

Read More News: मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, राज्योत्सव के दिन सीएम करेंगे शुभारंभ

जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 1,929 नए मामले सामने आए हैं और 1271 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर 55 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। बता दें कि प्रदेश अब तक कुल 1 लाख 81 हजार 583 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 1 लाख 57 हजार 480 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 1936 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 22 हजार 167 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More News: 6 रुपए तक महंगा हो सकता पेट्रोल-डीजल ! जल्द करा लें टंकी फुल

आज मिले कोरोना मरीजों में रायगढ़- 235, जांजगीर-चांपा- 202, रायपुर-185, बिलासपुर- 134, राजनांदगांव- 115, बालोद- 83, धमतरी- 75, महासमुंद- 65, कोरबा- 64, सरगुजा- 60, कवर्धा- 56, सुकमा- 56, मुंगेली- 50, बलौदाबाजार- 50, बेमेतरा- 49, दुर्ग- 79, कोंडागांव- 70, दंतेवाड़ा- 45, बस्तर- 43, कोरिया- 39, कांकेर- 39, सूरजपुर- 35, गरियाबंद- 30, जशपुर- 26, बलरामपुर- 22, बीजापुर- 16, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 3, नारायणपुर- 2, अन्य- 2 शामिल हैं।

Read More News:  अदालत ने बांग्लादेशी नागरिक को जमानत देने से इनकार किया, अवैध रूप से भारत में रह रहा था आरोपी


लेखक के बारे में