मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 194 नए मामले आए सामने, 10 की मौत, कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 6859

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 194 नए मामले आए सामने, 10 की मौत, कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 6859

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 194 नए मामले आए सामने, 10 की मौत, कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 6859
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: May 25, 2020 6:19 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, रोजना यहां सैकड़ों मरीजों की पुष्टि हो रही है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर 194 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही यहां कोरोना मरीजों की संख्या 6859 हो गई है। प्रदेश में सबसे गंभीर हालात इंदौर की है, यहां अब तक 3064 मरीजों की पुष्टि हुई है और 116 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 1476 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। इंदौर में आज 56 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।

Read More: कोरोना संकट के बीच जबलपुर में 62 फीवर क्लिनिक का शुभारंभ, सर्दी, खांसी और बुखार की होगी जांच

वहीं, राजधानी भोपाल की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। भोपाल में आज 30 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है, इसके साथ ही यहां कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 420 हो गई है। भोपाल में अब तक 1271 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 48 लोगों की मौत हो चुकी है और 803 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

Read More; भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मिला जासूस कबूतर, पाकिस्तान पर जासूसी कराने का शक

धार्मिक नगरी उज्जैन की भी हालत खराब है, यहां आज 22 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां कुल कोरोना मरीजों की संख्या 575 हो गई है। यहां अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है और 237 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 284 लोगों का उपचार जारी है।

Read More: ज्योतिरादित्य सिंधिया का एमपी दौरा 1 जून को, कांग्रेस के कई दिग्गजों के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें

Image

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"