मध्यप्रदेश में 2004 नए कोरोना मरीज मिले, 2289 मरीज हुए स्वस्थ, 35 ने तोड़ा दम

मध्यप्रदेश में 2004 नए कोरोना मरीज मिले, 2289 मरीज हुए स्वस्थ, 35 ने तोड़ा दम

मध्यप्रदेश में 2004 नए कोरोना मरीज मिले, 2289 मरीज हुए स्वस्थ, 35 ने तोड़ा दम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: September 30, 2020 5:09 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज 2004 मरीज नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 28 हजार 47 हो गई।

Read More News: गहमा-गहमी के बीच नगर निगम के वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया पूरी, 40 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित, 39 में पुरूषों को मौका, देखिए वर्गवार आरक्षण

आज प्रदेशभर में 2289 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर आज 35 कोरोना मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2316 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं स्वस्थ्य होने वालों मरीजों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 4 हजार 734 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Read More News: छत्तीसगढ़ के किसान संगठन कृषि बिल का करेंगे पुरजोर विरोध, 2 अक्टूबर को सामूहिक उपवास, सांसदों का करेंगे घेराव

नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 20 हजार 997 है। सभी मरीजों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। वहीं नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है।

Read More News: नाबालिग के साथ गैंगरेप, 3 दरिंदों ने अगवा कर वारदात को दिया अंजाम


लेखक के बारे में