मध्यप्रदेश में 10 हजार के करीब पहुंचा कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा, जानिए आज कितने नए मामले आए सामने

मध्यप्रदेश में 10 हजार के करीब पहुंचा कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा, जानिए आज कितने नए मामले आए सामने

मध्यप्रदेश में 10 हजार के करीब पहुंचा कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा, जानिए आज कितने नए मामले आए सामने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: June 9, 2020 6:28 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से में बढ़ रही है। आज प्रदेशभर में 211 नए मामले सामने आए हैं और 6 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 9 हजार 849 हो गई। वहीं अ​ब तक 6 हजार 729 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Read More: छत्तीसगढ़ में देर रात 5 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 890

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ​मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में 211 मरीज मिले। वहीं राहत की खबर यह रही कि आज प्रदेशभर में 193 मरीजों ने कोरोना को मात दी। सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज अस्पातल से छुट्टी मिल गई।

Read More: कोरोना मरीज मिलने के बाद इन इलाकों को घोषित किया गया कंटेनेमेंट जोन, बंद रहेंगी सभी दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

प्रदेश में 2 हजार 700 मरीजों का उपचार डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। बता दें कि इंदौर में अब तक सबसे ज्यादा 3 हजार 830 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। इनसे से 2 हजार 566 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 1 हजार 105 है।

Read More: जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार हुआ ‘गधा’, मौके से पुलिस ने बरामद किया 1 लाख 20 हजार रुपए

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"