Bhopal Metro Party Video : सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स, सेंट्रल इंडिया में पहली बार पटरियों पर दौड़ी ‘पार्टी मेट्रो’, बॉलीवुड गानों पर जमकर झूमे यात्री

भोपाल मेट्रो में पहली बार आयोजित "मेट्रो सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स" कार्यक्रम में युवाओं ने चलती मेट्रो के अंदर DJ की धुनों पर डांस किया। AIIMS से सुभाष नगर तक चले इस अनोखे आयोजन में करीब 100 लोगों ने हिस्सा लिया।

Bhopal Metro Party Video : सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स, सेंट्रल इंडिया में पहली बार पटरियों पर दौड़ी ‘पार्टी मेट्रो’, बॉलीवुड गानों पर जमकर झूमे यात्री

Bhopal Metro Party Video / Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: June 8, 2026 / 11:44 am IST
Published Date: June 8, 2026 11:39 am IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल मेट्रो में पहली बार "मेट्रो सेलिब्रेशन On Wheels" का आयोजन
  • चलती मेट्रो के अंदर DJ, डांस और मनोरंजन गतिविधियां
  • करीब 100 प्रतिभागियों ने लिया अनोखे सफर का अनुभव

भोपाल : Bhopal Metro Party Video :  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल मेट्रो में पहली बार यात्रियों को एक अलग अनुभव देने के लिए “मेट्रो सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स” का आयोजन किया गया। इस अनोखे कार्यक्रम में चलती मेट्रो के भीतर डीजे, डांस और मनोरंजन गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिसमें करीब 100 लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत AIIMS मेट्रो स्टेशन से हुई, जहां प्रतिभागियों के लिए फिटनेस गेम्स और आइस ब्रेकिंग एक्टिविटीज आयोजित की गईं।

डीजे की धुनों पर युवाओं का डांस

इसके बाद सभी प्रतिभागी मेट्रो में सवार हुए और सफर के दौरान डीजे की धुनों पर युवाओं ने जमकर डांस किया। Celebration On Wheels Metro मेट्रो AIIMS स्टेशन से सुभाष नगर स्टेशन तक पहुंची, जहां तक पूरे सफर में उत्साह और मनोरंजन का माहौल बना रहा। वापसी यात्रा के दौरान भी प्रतिभागियों ने संगीत और मनोरंजन का आनंद लिया।

सेंट्रल इंडिया में पहला सार्वजनिक आयोजन

बॉलीवुड और पार्टी ट्रैक्स पर युवा झूमते नजर आए और कई लोगों ने इस अनोखे अनुभव को अपने कैमरों में भी कैद किया। मध्यप्रदेश और सेंट्रल इंडिया में चलती मेट्रो के भीतर इस तरह का यह पहला सार्वजनिक आयोजन है। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मेट्रो से जोड़ना और सार्वजनिक परिवहन को आकर्षक बनाना था। पूरे आयोजन को सुरक्षा मानकों और मेट्रो नियमों के तहत संपन्न कराया गया।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.