Upcoming Smartphones in India: टेक मार्केट में आएगा भूचाल! Infinix Smart 20 से Realme P4R 5G तक 3 धांसू फोन इस हफ्ते होंगे लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश

Upcoming Smartphones in India: इस हफ्ते भारत में तीन नए स्मार्टफोन Infinix Smart 20, Realme P4R 5G और Tecno Pova 8 लॉन्च होने वाले हैं। इनमें Infinix Smart 20 आज यानी 8 जून को भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। जबकि बाकी दो फोन भी जल्द ही लॉन्च होगा।

Upcoming Smartphones in India: टेक मार्केट में आएगा भूचाल! Infinix Smart 20 से Realme P4R 5G तक 3 धांसू फोन इस हफ्ते होंगे लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश

(Upcoming Smartphones in India/ Image Credit: Infinix, Realme)

Modified Date: June 8, 2026 / 11:42 am IST
Published Date: June 8, 2026 11:33 am IST
HIGHLIGHTS
  • इस हफ्ते भारत में 3 नए स्मार्टफोन लॉन्च होंगे।
  • Infinix Smart 20 आज 8 जून को लॉन्च होगा।
  • Realme और Tecno में 8000mAh बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है।

नई दिल्ली: Upcoming Smartphones in India: इस सप्ताह भारतीय स्मार्टफोन बाजार में तीन नए फोन Infinix Smart 20, Realme P4R 5G और Tecno Pova 8 लॉन्च होने वाले हैं। इनमें से Infinix Smart 20 फोन आज यानी 8 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

Infinix Smart 20 के दमदार फीचर्स

Infinix Smart 20 में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूद होगी। यह फोन MediaTek Helio G81 प्रोसेसर पर काम करेगा। इसमें 5200mAh बैटरी, 15W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही 8GB तक एक्सटेंडेड रैम और 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज भी मिलेगा। कंपनी ने इसमें नॉइस रिडक्शन फीचर, 7.7mm अल्ट्रा स्लिम डिजाइन और 1 किलोमीटर तक ऑफलाइन कनेक्टिविटी जैसी खास सुविधाएं भी दी हैं।

Realme P4R 5G और Tecno Pova 8 की लॉन्च डिटेल

Realme P4R 5G को 10 जून दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह फोन Flipkart और कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। वहीं Tecno Pova 8 को 11 जून को लॉन्च किया जाएगा। जिसमें 8000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और Dimensity 7100 प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

तीनों फोन में मिल सकती है कड़ी टक्कर

तीनों स्मार्टफोन अपने-अपने सेगमेंट में दमदार फीचर्स के साथ आ रहे हैं। Infinix Smart 20 जहां बजट सेगमेंट में बेहतर विकल्प होगा। वहीं Realme P4R 5G और Tecno Pova 8 बड़ी बैटरी और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ मिड-रेंज मार्केट में मुकाबला बढ़ाएंगे। इस सप्ताह स्मार्टफोन बाजार में इन तीनों डिवाइसेज के लॉन्च होने से ग्राहकों को नए विकल्प मिलेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।