CG Weather Latest Update: भीषण गर्मी के बीच फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Latest Update: भीषण गर्मी के बीच फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Latest Update: भीषण गर्मी के बीच फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Latest Update | Photo Credit: AI

Modified Date: June 8, 2026 / 11:29 am IST
Published Date: June 8, 2026 11:26 am IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट
  • कई जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना
  • रायपुर सबसे गर्म

रायपुर: CG Weather Latest Update मौसम को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। (Monsoon Update India) अब मानसून केरल के बाद कर्नाटक, तमिलनाडु के इलाकों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कुछ दिनों में मानसून महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश समेत अन्य राज्यों में दस्तक दे सकती है। वहीं भीषण गर्मी और उमस से परेशान छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए आखिरकार राहत की खबर आई है। (IMD Rainfall Alert) प्रदेश में मौसम का रुख तेजी से बदलने लगा है।

इन जिलों के लिए जारी हुआ ‘यलो अलर्ट’

CG Weather Latest Update मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। बस्तर संभाग समेत सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इन संवेदनशील इलाकों के लिए विभाग ने’यलो अलर्ट’ जारी किया है।

सबसे ठंडा शहर रहा पेंड्रा

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में खास बदलाव नहीं देखा गया। रायपुर (माना) सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।