जहरीली शराब से 24 लोगों की मौत का मामला: मुख्य आरोपी मुकेश चढ़ा पुलिस के हत्थे, SP ने की पुष्टि

जहरीली शराब से 24 लोगों की मौत का मामला: मुख्य आरोपी मुकेश चढ़ा पुलिस के हत्थे, SP ने की पुष्टि

जहरीली शराब से 24 लोगों की मौत का मामला: मुख्य आरोपी मुकेश चढ़ा पुलिस के हत्थे, SP ने की पुष्टि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: January 18, 2021 3:20 am IST

मुरैना। जिले में सामने आए जहरीली शराब से मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी मुकेश किरार की गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी सुनील पांडे ने की है।

Read More News:  ‘हिंदू’ देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने का मामला, भाजपा नेताओं ने की ‘तांडव’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग

जानकारी के अनुसार आरोपी मुकेश चेन्नई में छुपा हुआ था। खोजबीन कर रही पुलिस को उसके ठिकाने के बारे में पता चलते ही टीम चेन्नई रवाना हुई। वहीं स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को दबोचा है। बताया जा रहा है कि आरोपी मुकेश किरारा जिले का बड़ शराब माफिया है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।

Read More News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ‘इस्लामी आतंकवादी’, यूपी के मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला का  

बता दें कि मुरैना में शराब के सेवन से एक के बाद एक लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित गृहमंत्री ने इस घटना की कड़ी निंदा की। मामले में कलेक्टर एसपी सहित जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई हुई है। वहीं अब मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है।

Read More News: भाजपा नेता सुनील दुबे की सड़क हादसे में मौत, आक्रोशित लोगों और समर्थकों ने गुढ़ियारी थाने का किया घेराव


लेखक के बारे में