बीजापुर के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, IED की चपेट में आकर DRG-STF और जिला बल के तीन जवान घायल

बीजापुर के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, IED की चपेट में आकर DRG-STF और जिला बल के तीन जवान घायल

बीजापुर के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, IED की चपेट में आकर DRG-STF और जिला बल के तीन जवान घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: February 25, 2020 1:10 pm IST

रायपुर: बीजापुर जिले के पिडिया इलाके से एक बार फिर नक्सली मुठभेड़ की खबर समाने आई है। मुठभेड़ के दौरान आईईडी की चपेट में आने से डीआरजी और एसटीएफ के तीन जवान घायल हो गए। घायल जवानों को उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। फिलहाल घायल जवानों का उपचार राजधानी रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में जारी है।

Read More: पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का 25 वां दीक्षांत समारोह 26 को, नहीं दिया जाएगा विवादित मेडल

मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा जिले के डीआरजी और एसटीएफ जवानों की टीम किरंदुल कैलाशनगर से होते हुए गंगालूर इलाके की सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान पिडिया के पास डौडी तुमनार के पास घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। लेकिन पुलिस की जवाबी फायरिंग के बाद नक्सली भाग खड़े हुए, लेकिन नक्सलियों का पीछा कर रहे जवान तीन आईईडी की चपेट में आ गए।

Read More: SDM के खिलाफ पटवारियों ने खोला मोर्चा, बदसलूकी का आरोप लगाते हुए की हटाने की मांग

बताया जा रहा है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत 100 से अधिक जवानों की टीम बीजापुर इलाके की सर्चिंग पर निकली थी। सर्चिंग पर निकली इस टीम में जिला बल, एसटीएफ और डीआरजी के जवान शामिल थे।

Read More: हिंसा पर कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, कहा- भाजपा, RSS और पुलिस ने दिल्ली को आग के हवाले किया, ये शर्म की बात…


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"