राजधानी में बेखौफ हुए बदमाश, चाकू मारकर युवक से 30 हजार की लूट

राजधानी में बेखौफ हुए बदमाश, चाकू मारकर युवक से 30 हजार की लूट

राजधानी में बेखौफ हुए बदमाश, चाकू मारकर युवक से 30 हजार की लूट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: November 6, 2019 7:35 am IST

रायपुर। राजधानी में बदमाश बेखौफ हो गए हैं। टिकरापारा इलाके में आज दिनदहाड़े एक युवक को चाकू मारकर उससे 30 हजार की लूट को अंजाम दिया है। सुबह-सुबह हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

Read More news:CM भूपेश बघेल ने धान के MSP को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा-…

मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा नगर में दो बदमाश चंदन और गब्बर ने एक युवक को चाकू मारकर उससे 30 हजार रुपए ​लूट लिए। बताया जा रहा है दोनों युवक निगरानी बदमाश है। अक्सर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। दोनों के खिलाफ कई मामले दर्ज है। दोनों ने पीड़ित युवक से नशे के लिए रुपयों की मांग ​की थी। नहीं देने पर चंदन और गब्बर ने चाकू मारकर उससे जबरदस्ती 30 हजारा रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

Read More news: गृह मंत्री ने जाति पूछकर गिरफ्तारी को बताया गलत, डीजीपी से मिलकर करेंगे बैठक

पीड़ित युवक की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाशी कर रही है।


लेखक के बारे में