UP Crime News: बेटी के सामने मां के साथ तीन लोगों ने कर दिया कांड, देखते रह गए सभी, मौके पर बुलानी पड़ी पुलिस
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बिसंडा क्षेत्र में एक महिला की कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी गई।
UP Crime News| Image- Symbolic File
- बांदा जिले के बिसंडा क्षेत्र में एक महिला की कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी गई।
- आरोपियों ने बेटी के सामने ही उसकी मां की हत्या कर दी।
- पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
UP Crime News: बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बिसंडा क्षेत्र में एक महिला की कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या करने के आरोप में एक युवक और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सौरभ सिंह ने रविवार को बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव में शनिवार की रात करीब 10 बजे लवकुश वर्मा (24), उसके चाचा छोटेलाल और सहयोगी सत्तू ने कुल्हाड़ी से हमलाकर बानो खातून (45) नामक महिला की हत्या कर दी।
बेटी के सामने की गई मां की हत्या
सौरभ सिंह ने बताया कि खातून की हत्या उसकी बेटी आलिया (24) के सामने की गयी। उन्होंने बताया कि आलिया तथा लवकुश ने प्रेम विवाह किया था और खातून इसका विरोध कर रही थी। (UP Crime News) सीओ ने बताया कि आलिया की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्जकर लवकुश वर्मा, उसके चाचा छोटेलाल और सत्तू को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
UP Crime News: सीओ सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया कि खातून की बेटी आलिया ने करीब 10 माह पहले गांव के ही रहने वाले अनुसूचित वर्ग के युवक लवकुश वर्मा से प्रेम विवाह किया था, जिसका खातून विरोध कर रही थी। सिंह ने बताया कि इस समय आलिया और लवकुश के बीच भी अनबन थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aligarh Rape News: पहले नाबालिग लड़की को जमकर पिलाई शराब.. बेसुध हो गई तो इतने युवकों ने मिटाई हवस, अब हवालात के पीछ कटेगी दरिंदों की रातें
- Sakti Crime News: छात्र की हत्या के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आरोपी को किया गिरफ्तार, युवक ने इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
- Bank Holiday: अगले हफ्ते अटक सकता है बैंक से संबंधित जरूरी काम! 4 दिन नहीं खुलेंगे बैंक, जानिए आपके शहर में कब-कब रहेगी छुट्टी?

Facebook


