Teacher Transfer Latest News: अब शिक्षा विभाग में बंपर तबादले, 7 हजार से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी इधर से उधर, कई शिक्षक भेजे गए दूसरे संभाग

अब शिक्षा विभाग में बंपर तबादले, 7 हजार से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी इधर से उधर, Teacher Transfer Latest News: Education Department issued order

Teacher Transfer Latest News: अब शिक्षा विभाग में बंपर तबादले, 7 हजार से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी इधर से उधर, कई शिक्षक भेजे गए दूसरे संभाग

Teacher Transfer Latest News. Image Source- IBC24 Archive

Modified Date: July 12, 2026 / 06:55 pm IST
Published Date: July 12, 2026 6:55 pm IST

जयपुरः Teacher Transfer Latest News: राजस्थान के सरकारी दफ्तरों में इन दिनों कर्मचारियों के तबादलों का दौर जारी है। हर दिन किसी न किसी विभाग में तबादले हो रहे हैं। इसी बीच अब शिक्षा विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने अलग-अलग आदेश जारी कर करीब 7 हजार से ज्यादा अफसर-कर्मचारियों को इधर से उधर किया है। सबसे खास बात यह है कि इनमें ग्रेड सेकेंड टीचर, पीटीआई, लाइब्रेरियन और सीनियर लैब असिस्टेंट का भी नाम शामिल है।

Teacher Transfer Latest News: जारी सूची के अनुसार सबसे ज्यादा तबादले जयपुर संभाग में हुए हैं। यहां कुल 918 कर्मचारियों को नई जगह भेजा गया है। इसके बाद उदयपुर संभाग में 869 और अजमेर संभाग में 854 तबादले किए गए हैं। वहीं जोधपुर संभाग में 616, भरतपुर संभाग में 519 और बीकानेर संभाग में 515 कर्मचारियों के तबादले हुए हैं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक बड़ी संख्या में कर्मचारियों को एक संभाग से दूसरे संभाग में भी भेजा गया है। ऐसे मामलों की संख्या करीब 2154 बताई गई है। इससे साफ है कि इस बार तबादला सूची सिर्फ जिले बदलने तक सीमित नहीं रही, बल्कि कई कर्मचारियों का संभाग भी बदल गया है।

प्रोबेशन और ट्राइबल एरिया से जुड़े ट्रांसफर पर फिलहाल रोक

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन शिक्षकों का नाम तबादला सूची में है, लेकिन वे अभी प्रोबेशन पीरियड में है, उन्हें नए स्थान पर जॉइनिंग नहीं कराया जाएगा। इसी तरह ट्राइबल एरिया से नॉन-ट्राइबल एरिया या नॉन-ट्राइबल एरिया से ट्राइबल एरिया में हुए ट्रांसफर के मामलों में भी फिलहाल जॉइनिंग नहीं कराया जाएगा।

10 दिन में जॉइन करने के निर्देश (Teacher Transfer Latest News)

विभाग ने जिन अफसर-कर्मचारियों का तबादला किया है, उनको 10 दिन के अंदर नई जगह जॉइन करने के निर्देश दिए हैं। वहीं रिटायर्ड कर्मचारियों या जिनकी सेवाएं समाप्त हो चुकी हैं, अगर उनका नाम गलती से तबादला सूची में शामिल हो गया है तो ऐसे आदेश प्रभावी नहीं माने जाएंगे।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।