Dhamaal 4 Box Office Collection: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस उड़ाया गर्दा, सिर्फ दो दिनों में कर ली तगड़ी कमाई, आंकड़ा देख आपको भी हो जाएंगे हैरान
Dhamaal 4 Box Office Collection: अभिनेता अजय देवगन की 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 38.81 करोड़ रुपये की कमाई की
Dhamaal 4 Box Office Collection/Image Credit: IBC24.IN
Dhamaal 4 Box Office Collection: नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ ने रिलीज के शुरुआती दो दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 38.71 करोड़ रुपए की कमाई की है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। टी-सीरीज के बैनर तले बनी यह फिल्म ‘धमाल’ श्रृंखला की चौथी फिल्म है। फिल्म में ‘आदि’ और ‘मानव’ के किरदारों की जोड़ी फिर नजर आई है। ये किरदार क्रमशः अरशद वारसी और रितेश देशमुख ने निभाए हैं। इनके अलावा फिल्म में अजय देवगन, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
धमाल 4 का अब तक का कलेक्शन
एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन शुक्रवार को 15.50 करोड़ रुपये और शनिवार को 23.21 करोड़ रुपये की कमाई की। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘धमाल 4’ की कहानी पैसे के लालची लोगों पर आधारित है, जो दूरदराज के एक द्वीप पर छिपे खजाने की तलाश में एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करते हैं। (Dhamaal 4 Box Office Collection) उनकी इस तलाश में नया मोड़ तब आता है, जब उनका सामना आधुनिक समुद्री डाकुओं के एक दल से होता है जो उसी खजाने की तलाश में है।
Dhamaal 4 Box Office Collection: फिल्म का निर्माण अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने किया है। ‘धमाल’ फिल्म श्रृंखला की शुरुआत 2007 में आई इसी नाम की फिल्म से हुई थी। इसके बाद 2011 में ‘डबल धमाल’ और 2019 में ‘टोटल धमाल’ रिलीज हुई।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Teacher Transfer Latest News: अब शिक्षा विभाग में बंपर तबादले, 7 हजार से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी इधर से उधर, कई शिक्षक भेजे गए दूसरे संभाग
- UP Crime News: बेटी के सामने मां के साथ तीन लोगों ने कर दिया कांड, देखते रह गए सभी, मौके पर बुलानी पड़ी पुलिस
- Aligarh Rape News: पहले नाबालिग लड़की को जमकर पिलाई शराब.. बेसुध हो गई तो इतने युवकों ने मिटाई हवस, अब हवालात के पीछे कटेगी दरिंदों की रातें

Facebook


