रूस में फंसे MBBS की पढ़ाई करने गए 300 भारतीय छात्र, वीडियो जारी कर सरकार से लगाई मदद की गुहार

रूस में फंसे MBBS की पढ़ाई करने गए 300 भारतीय छात्र, वीडियो जारी कर सरकार से लगाई मदद की गुहार

रूस में फंसे MBBS की पढ़ाई करने गए 300 भारतीय छात्र, वीडियो जारी कर सरकार से लगाई मदद की गुहार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: March 30, 2020 11:10 am IST

जबलपुर: कोविड को लेकर भारत सहित दुनिया के कई देशों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि सभी देश के प्रतिनिधि हालात पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल रूस में फंसे 300 भारतीय छात्रों ने वीडियो जारी कर भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि ये सभी छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई करने भारत से रूस गए हुए थे। इन छात्रों में तीन छात्र मध्यप्रदेश के जबलपुर के भी रहने वाले हैं।

Read More: BSNL के यूजर्स को बड़ा तोहफा, 20 अप्रैल तक बिना रिचार्ज के भी नहीं बंद होंगे नंबर

छात्रों ने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि रूस में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर वे परेशान हैं। वे यहां एक ही इमारत में कैद होकर रहने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए कहा है कि सरकार हमें जल्द से जल्द अपने परिजनों के पास पहुंचाने में मदद करें।

Read More: लॉकडाउन से बंदर भी हुए बेहाल, चीख-चीखकर बुला रहे इंसानों को, देखिए क्या है वजह

वर्ल्डोमीटर में जारी आंकड़ों के अनुसार फिलहाल रूस में जब तक 1836 कोविड 19 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 302 मरीजों की पुष्टि पिछले 24 घंटे के भीतर हुई है। वहीं, इस बिमारी से मरने वालों की संख्या कुल 9 है।

Read More: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत, रात में गए थे मछली पकड़ने…


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"