Seoni Truck Fire Video: देखते ही देखते धू-धूकर जला अनार से भरा ट्रक, ड्राइवर-कंडक्टर थे सवार, हाईवे पर मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

Seoni Truck Fire Video: देखते ही देखते धू-धूकर जला अनार से भरा ट्रक, ड्राइवर-कंडक्टर थे सवार, हाईवे पर मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

Seoni Truck Fire Video: देखते ही देखते धू-धूकर जला अनार से भरा ट्रक, ड्राइवर-कंडक्टर थे सवार, हाईवे पर मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

Seoni Truck Fire Video: देखते ही देखते धू-धूकर जला अनार से भरा ट्रक, चालक-कंडक्टर थे सवार, हाईवे पर मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो /image: IBC24


Reported By: Ankit Rajak,
Modified Date: July 23, 2026 / 10:58 am IST
Published Date: July 23, 2026 10:52 am IST
HIGHLIGHTS
  • सिवनी में NH-44 पर अनार से भरे ट्रक में भीषण आग, पूरा वाहन जलकर राख
  • चालक और कंडक्टर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई, कोई जनहानि नहीं हुई
  • प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है, जांच जारी है

सिवनी। Seoni Truck Fire Video: एमपी के सिवनी में देर हादसा बड़ा हादसा हो गया, यहां नेशनल हाईवे-44 (NH44 Accident) पर अनार से भरा एक ट्रक देखते ही देखते आग के गोले में बदल गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर ट्रक कैसे जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त चालक और कंडक्टर दोनों मौजूद थे।

 

ड्राइवर-कंडक्टर ने कैसे बचाई जान?

Seoni Truck Fire Video मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक नासिक से अनार लेकर बनारस जा रहा था। इसी दौरान धूमा-बंजारी घाटी के पास अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से ट्रक में आग लग गई। आग ने इतनी तेजी से विकराल रूप लिया कि चालक और कंडक्टर को ट्रक से कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी। कुछ ही देर में पूरा ट्रक धू-धूकर जलने लगा। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, ट्रक में भरे लाखों रुपये के अनार जलकर खाक हो गए। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.