दो बाइकों में जबर्दस्त भिड़ंत, चार युवकों की मौके पर ही मौत

दो बाइकों में जबर्दस्त भिड़ंत, चार युवकों की मौके पर ही मौत

दो बाइकों में जबर्दस्त भिड़ंत, चार युवकों की मौके पर ही मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: January 27, 2020 2:05 am IST

जबलपुर: कुंडम थाना क्षेत्र से दर्दनाक हादसे की खबर समने आई है। खबर है कि दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में 4 बाइक सवार युवकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजन ये मानने को तैयार नहीं थे कि उनके बच्चों की मौत हो गई है। हालात को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सक बुलाकर जांच करवाई गई, जिसके बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। फिलहाल पुलिस मृतकों का शव पीएम के लिए भेजे आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: नक्सलियों ने मालगाड़ी को लूटा, लोको पायलट से वॉकीटॉकी, टॉर्च और मोबाइल लूटकर हुए फरार

मिली जनकारी के अनुसार ग्राम टोरी मार्ग पर दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक बाइक पर दो और दूसरी बाइक पर तीन युवक सवार थे। घटना की सूचना लगते ही कुंडम पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लेकिन एक युवक के परिजनों पुलिस से ये कहते हुए भिड़ गए कि उनका लड़का अभी मरा नही है जिंदा है। लेकिन पुलिस के समझाने के बाद भी परिजन भड़क गए और जबलपुर डिंडौरी मार्ग पर चक्का जाम कर प्रदर्शन करने लगे जिस पर की फिर से स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सक को बुलाकर जांच कराई गई जहां चारों युवक मृत पाए गए, तब कहीं जाकर परिजन शांत हुए और प्रदर्शन खत्म किया।

Read More: नागरिकता संशोधन कानून के समर्थकों और विरोध करने वालों के बीच जमकर चले पत्थर, पुलिस ने संभाला मोर्चा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"