4 बच्चों की मौत मामले में पूर्व CM कमलनाथ ने की पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद की मांग, जताया दुख

4 बच्चों की मौत मामले में पूर्व CM कमलनाथ ने की पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद की मांग, जताया दुख

4 बच्चों की मौत मामले में पूर्व CM कमलनाथ ने की पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद की मांग, जताया दुख
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: November 9, 2020 8:46 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश के सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरखेड़ी गांव में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां मिट्टी की खदान धंसने से चार बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे मिट्टी खोदने के लिए गए हुए थे।

Read More News: दो दिवसीय दौरे पर बिहार रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल, कहा- मरवाही और मध्यप्रदेश में तय है कांग्रेस की जीत

इसी दौरान मिट्टी धसकने से कई बच्चे उसमें दब गए। जब तक मदद पहुंच पाती तब तक चार बच्चों की मौत हो गई है। दो बच्चों को गंभीर स्थिति में मिट्टी से निकाला गया है, दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Read More News: उपचुनाव अपडेट: मध्यप्रदेश के आगर में सबसे ज्यादा 83.53 फीसदी वोट पड़े, इधर मरवाही में 77.25 फीसदी हुआ मतदान

इस दर्दनाक हादसे को लेकर प्रदेश आला नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी ट्वीट कर अपनी भावनाएं प्रगट की है। कमलनाथ ने 4 बच्चों की मौत पर दुख जताते हुए घायल बच्चों के इलाज की समुचित व्यवस्था की मांग की है। पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद मिलनी चाहिए। वहीं इस घटना के दोषी लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।

Read More News: दो दिवसीय दौरे पर बिहार रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल, कहा- मरवाही और मध्यप्रदेश में तय है कांग्रेस की जीत

बता दें कि हादसे में 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More News: मरवाही उपचुनाव: भाजपा कार्यकर्ताओं पर घड़ी बांटने का आरोप, लोगों ने भाजपा पंडाल में लौटाई घड़ी


लेखक के बारे में