4 आईएएस के तबादले, आशीष भार्गव मंत्रालय में उप सचिव बनाए गए, जानिए और किनके हुए ट्रांसफर

4 आईएएस के तबादले, आशीष भार्गव मंत्रालय में उप सचिव बनाए गए, जानिए और किनके हुए ट्रांसफर

4 आईएएस के तबादले, आशीष भार्गव मंत्रालय में उप सचिव बनाए गए, जानिए और किनके हुए ट्रांसफर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: March 7, 2019 3:40 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात 4 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक आशीष भार्गव को मंत्रालय में उप सचिव और हर्ष दीक्षित को ग्वालियर का अपर कलेक्टर  पदस्थ किया गया है।

इसी तरह तन्वी हुड्डा को छतरपुर जिला पंचायत के सीईओ के रुप में भेजा गया है। वहीं अदिति गर्ग को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महिदपुर बनाया गया है। बता दें कि इससे पहले बुधवार देर रात 2 IPS और 3 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए थे। जारी आदेश के मुताबिक विकास कुमार सहवाल को एसपी साइबर सेल भोपाल पदस्थ किया गया है। वहीं आशुतोष गुप्ता को राज्यपाल के परिसहाय बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : दबाव का असर, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत सरकार ने जमात-उद-दावा के हेडक्वार्टर को लिया नियंत्रण में 

इसी तरह 3 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के भी तबादले किए गए थे। सिद्धार्थ चौधरी को पुलिस अधीक्षक पीटीएस सागर के रुप में भेजा गया है जबकि दिलीप कुमार सोनी को अतिरिक्त पुलिस अक्षाधक, नारकोटिक्स इंदौर बनाया गया है। वहीं आशीष खरे को उप सेनानी 18वीं वाहिनी विसबल शिवपुरी पदस्थ किया गया है।


लेखक के बारे में