जिला अस्पताल में आज सुबह से 4 नवजात की मौत, मचा हड़कंप, मामले में सिविल सर्जन ने कही ये बड़ी बात…

जिला अस्पताल में आज सुबह से 4 नवजात की मौत, मचा हड़कंप, मामले में सिविल सर्जन ने कही ये बड़ी बात...

जिला अस्पताल में आज सुबह से 4 नवजात की मौत, मचा हड़कंप, मामले में सिविल सर्जन ने कही ये बड़ी बात…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: June 19, 2020 5:10 pm IST

धार: कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश धार जिला अस्पताल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल धार जिला अस्पताल में आज सुबह से 4 नवजात की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी नवजातों की मौत की वजह अलग-अलग कारण सामने आए हैं। इनमें से 1 बच्चे की मौत की वजह निमोनिया बताई जा रही है। सिविल सर्जन डॉ ठाकुर ने इस खबर की पुष्टि की है।

Read More: रविवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन, सभी मॉल, दुकानें रहेंगे बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह की शुरुआत ही एक बच्चे की मौत हुई थी जिसे कल ही एक निजी अस्पताल से लाया गया था। उसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे दूसरे बच्चे की मौत हो गई। मौत का सिलसिला यहीं नहीं रुका। शाम करीब 8 बजे तक 2 औऱ नवजात मौत के आगोश में समा गए। इस घटना के बाद अस्पताल में मातम पसर गया और हंगामा हो गया। मामला सामने आने के बाद सिविल सर्जन डॉ जेपीएस ठाकुर का कहना है आज 4 नवजात की मौत हुई है। इन सब के मौत के कारण अलग-अलग है और यह सभी बच्चे पहले से गंभीर अवस्था में थे।

Read More: अब माना कोविड 19 अस्पताल में एडमिट नहीं किए जाएंगे कोरोना मरीज, जानिए क्या है मामला?

सिविल सर्जन डॉ ठाकुर की मानें तो एक नवजात को दूध की उल्टी हुई और सांस नली में दूध जाने से सांस नही ले पाया, इसलिए उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरा बच्चा सीवियर निमोनिया था जो जन्म से निमोनिया से ग्रस्त था। एक बच्चा अबॉर्शन में बाद हुआ इसलिए उसका वजन 800 ग्राम होने से उसकी मौत हो गई। हालांकि किसी प्रकार की लापरवाही से इनकार करते हुए सिविल सर्जन ठाकुर ने डेथ रिव्यू की का भी दावा भी किया है।

Read More: सर्वदलीय बैठक के बाद पीएम मोदी का संबोधन, भारतमाता की तरफ आंख उठाने वालों को सेना ने सबक सिखाया ..देखिए


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"