खजुराहो में 47वें अंतरराष्ट्रीय नृत्य समारोह का आज होगा आगाज, ख्याति प्राप्त कलाकार देंगे प्रस्तुति
खजुराहो में 47वें अंतरराष्ट्रीय नृत्य समारोह का आज होगा आगाज, ख्याति प्राप्त कलाकार देंगे प्रस्तुति
खजुराहो। खजुराहो में आज नृत्य समारोह 47वें अंतरराष्ट्रीय नृत्य समारोह का आगाज होगा। यह समारोह 26 फरवरी तक आयोजित होगा। जिसका शुभारंभ पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर की उपस्थिति में किया जाएगा। इस बार का नृत्य समारोह कुछ खास होगा। इस बार के आयोजन का मंच खजुराहो के मुख्य मंदिर समूह के कंदरिया महादेव और जगदंबिका मंदिर के मध्य मुक्ताकाशी मंच बनाकर किया जाएगा।
Read More News: अफसर बेखबर…मंत्रीजी बेबस…रेत माफिया बेलगाम! क्या अधिकारी नहीं सुन रहे हैं मंत्रियों की बात?
इससे पहले इस तरह के मंच पर 1976 में आयोजित किया गया था, जो कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की पाबंदी के बाद मुख्य पश्चिम मंदिर समूह के बाहर आयोजित किया जाने लगा, लेकिन इस बार स्थानीय ,जिला प्रशासन और संस्कृति विभाग के प्रयास से पुनः मुख्य पश्चिम समूह के अंदर आयोजित किया जाएगा और इसके लिए खुद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा अनुमति पत्र भी जारी किया गया है।
Read More News: 20 अवैध कॉलोनियों पर FIR दर्ज, नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन शाखा ने की कार्रवाई
उसी आदेश के बाद कंदरिया महादेव और जगदंबिका मंदिर के मध्य मुक्ताकाशी मंच तैयार किया गया है। जहां देश और विदेश में ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी-अपनी नृत्य कलाओं का मंचन करेंगे। इसे लेकर कार्यक्रम अधिकारी और स्थानीय लोगों ने अपने पुराने अनुभव को शेयर करते हुए खुशी जाहिर की।
Read More News: भाजपा हमेशा पीड़िता को ही बलात्कार के लिए जिम्मेदार ठहराती है, यही है सरकार के ‘बेटी बचाओ’ का सच: राहुल गांधी

Facebook


