राजधानी में फिर हुई बड़ी चोरी, सूने मकान से नगदी समेत 5 लाख के जेवर पार

राजधानी में फिर हुई बड़ी चोरी, सूने मकान से नगदी समेत 5 लाख के जेवर पार

राजधानी में फिर हुई बड़ी चोरी, सूने मकान से नगदी समेत 5 लाख के जेवर पार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: November 25, 2019 6:23 am IST

रायपुर। राजधानी में एक बार फिर चोरों ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। भाटागांव इलाके में चोरों ने 5 लाख के सोने और नगदी पर हाथ साफ किया है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More News:हो जाइए सावधान! प्रदेश में अगले महीने से लागू हो जाएगा सेंट्रल मोटर…

भाटागांव साईं विला कॉलोनी निवासी मकान मालिक ने लाखों रुपए की चोरी की शिकायत पुरानी बस्ती थाने में दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मकान नंबर K-7 का ताला तोड़कर नगदी समेत 5 लाख से ज्याद जेवर चोरी कर फरार हो गए।

Read More News: कांग्रेसी से समाजसेवी ज्योतिरादित्य सिंधिया! शुरू हुआ अटकलों का दौर

ऐसा बताया जा रहा है कि मकान मालिक पिछले कुछ दिनों से घर से बाहर था, इस दौरान आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुरानी बस्ती थाना पुलिस मामला दर्ज किया है। वहीं, आरोपियों की पतासजी शुरू कर दी है।

Read More news:संविदा नियुक्ति पर कार्यरत रिटायर्ड अफसरों का बढ़ सकता है कार्यकाल,

बता दें कि इससे पहले इसी महीने राजधानी के डीडी नगर में बदमाशों ने लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने खुद को इनकम टैक्स का अफसर बताकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।


लेखक के बारे में