मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, पिस्टल बरामद

मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, पिस्टल बरामद

मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, पिस्टल बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: April 23, 2019 10:53 am IST

दंतेवाड़ा। एक ओर जहां छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी हैं वहीं दूसरी ओर बस्तर में पुलिस नक्सली मुठभेड़ होने की खबर आ रही है। यह मुठभेड़ दंतेवाड़ा के फरसपाल थाना क्षेत्र हुई है। मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली कमलू उर्फ शंकर मारा गया।

मौके से DRG की टीम ने 9 एमएम की एक पिस्टल भी बरामद की है। बता दें कि इससे पहले सोमवार को ही दंतेवाड़ा बीजापुर सीमावर्ती क्षेत्र में पोटाकेबिन का एक छात्र को पुलिस गिरफ्त में आया था।  कुआकोंडा पोटाकेबिन का यह छात्र नक्सलियों के लिए दवाएं ले जा रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस को छात्र के मोबाइल में नक्सली गाने भी मिले।

यह भी पढ़ें : पोलिंग बूथ के पास अज्ञात लोगों ने फेंका बम, मची अफरातफरी, देखिए वीडियो 

वहीं उधर बलरामपुर में पचपेड़ी नाला के पास आईईडी ब्लास्ट हुआ है। नक्सलियों ने सामरी थाना क्षेत्र के चुनचुना पुनदाग और पीपरढाबा के बीच ब्लास्ट किया है। हालांकि इस ब्लास्ट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस को ब्लास्ट होने की सूचना वोट डालने आए ग्रामीणों ने दी।


लेखक के बारे में