Mahindra Thar OG Full Specification: महिंद्रा ने लॉन्च की नई Thar OG, मिलेंगे कई शानदार फीचर्स, कीमत से लेकर पूरी जानकारी जानें एक एक्लिक में

Mahindra Thar OG Full Specification: महिंद्रा ने अपनी नई थार को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे महिंद्रा थार ओजी नाम दिया है।

Mahindra Thar OG Full Specification: महिंद्रा ने लॉन्च की नई Thar OG, मिलेंगे कई शानदार फीचर्स, कीमत से लेकर पूरी जानकारी जानें एक एक्लिक में

Mahindra Thar OG Full Specification/Image Credit: X Handle

Modified Date: September 22, 2026 / 08:06 pm IST
Published Date: September 22, 2026 8:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा ने अपनी नई थार को लॉन्च कर दिया है।
  • कंपनी ने इसे महिंद्रा थार ओजी नाम दिया है।
  • कंपनी ने 10.32 लाख रुपए की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है।

Mahindra Thar OG Full Specification: नई दिल्ली: वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने बाजार में एक और बड़ा धमाका किया है। महिंद्रा ने अपनी नई थार को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे महिंद्रा थार ओजी नाम दिया है। नई थार में महिंद्रा ने सिर्फ नाम ही नहीं जोड़ा है बल्कि कई दूसरे अपडेट भी किए हैं। नई थ्री-डोर थार ओजी पावरफुल इंजन, रिवाइज्ड स्टाइलिंग, बेहतर कैबिन मैटेरियल और नए सस्पेंशन के साथ आती है।

बताया जा रहा है कि, इस नए एडिशन में 2.2 लीटर का एमहॉक डीजल ऑटोमेटिक सेटअप का आना है, जो रियर व्हील ड्राइव के साथ आता है। इसके साथ थार खरीदने वालों को अब 4×4 के बिना भी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा।

कितनी है नई थार की कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, नई महिंद्रा थार ओजी को कंपनी ने 10.32 लाख रुपए की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। कार के एंट्री लेवल एएक्सटी वेरिएंट में 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा, जो मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आएगा। ये इंजन एलएक्सटी और जेडएक्सटी वेरिएंट में भी मिलेगा। (Mahindra Thar OG Full Specification)

ये इंजन 87.2kW की पावर (लगभग 116.9 बीएचपी) और 300 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है। वहीं 2.2 लीटर डीजल इंजन और 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को एलएक्सटी और जेडएक्सटी ट्रिम में दिया जाएगा। ये डीजल इंजन 150.1 बीएचपी की पावर और 330 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है। वहीं टर्बो पेट्रोल इंजन में 159.6 बीएचपी की पावर 330 एनएम का टॉर्क मिलता है।

इंटीरियर और एक्सटीरियर में क्या है नया?

Mahindra Thar OG Full Specification:  गाड़ी के एक्सटीरियर की बात किए जाए तो थार ओजी का फ्रंट फेस अपडेट किया गया है। थार ओजी में रिडिजाइन ग्रिल मिलेगा, जो थार की ब्रांडिंग के साथ आएगा। इसके साथ ही इसमें नए एलईडी हेडलैम्प्स दिए गए हैं, जो सी-शेप्ड डीआरएल्स के साथ आते हैं। इसके अलावा कार में एलईडी फॉग लैम्प्स दिए गए हैं, जो इन-बिल्ड कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ आती है।

हालांकि, कार का ओवरऑल लुक मौजूदा थार और थार रॉक्स से ज्यादा अलग नहीं है। महिंद्रा ने एसयूवी के फ्रंट और रियर बंपर को भी रिवाइज किया है।इसमें 19 इंच के एलॉय व्हील्स, रिवाइज्ड एलईडी टेल-लैम्प्स और ओजी की ब्रांडिंग टेलगेट पर मिलेगी। एसयूवी के इंटीरियर में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। थार ओजी में कुछ अपग्रेड्स किए गए हैं. इसमें ट्रफल ब्राउन लेदरेट अपहोल्स्ट्री और सेकंड रो के लिए आर्म रेस्ट दिया गया है। महिंद्रा का दावा है कि थार ओजी में एनवीएच (नॉयस, वाइब्रेशन और हैरनेस) को कम किया गया है।

नई थार में मिलेंगे 6 एयरबैग

सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं। महिंद्रा का कहना है कि ये सेगमेंट की पहली कार है, जो एचपीटीएस एयरबैग सिस्टम के साथ आती है। ब्रांड का दावा है कि इस एयरबैग सिस्टम को सिर, पेल्विस, छाती और कंधे को सुरक्षित रखने के लिए डिजाइन किया गया है। (Mahindra Thar OG Full Specification)

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.