Local Holiday in CG: छत्तीसगढ़ के इस जिले में छुट्टी का ऐलान, इन त्योहारों पर जिलेवासियों को मिलेगा स्थानीय अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ के इस जिले में छुट्टी का ऐलान, इन त्योहारों पर जिलेवासियों को मिलेगा स्थानीय अवकाश, 3 Local Holidays Declared in Rajnandgaon District

Local Holiday in CG: छत्तीसगढ़ के इस जिले में छुट्टी का ऐलान, इन त्योहारों पर जिलेवासियों को मिलेगा स्थानीय अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Modified Date: September 22, 2026 / 07:03 pm IST
Published Date: September 22, 2026 7:02 pm IST

राजनांदगांव। Local Holidays Declared in Rajnandgaon अगर आप छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, त्योहारों के बीच जिलेवासियों के लिए स्थानीय अवकाश की तारीखें तय कर दी गई हैं। वर्ष 2026 में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। डोंगरगढ़ तहसील के लिए अलग व्यवस्था की गई है। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।

Local Holidays Declared in Rajnandgaon कलेक्टर की ओर जारी आदेश के मुताबिक 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर डोंगरगढ़ को छोड़कर पूरे जिले में अवकाश रहेगा। चूंकि 5 सितंबर को गोविंदा उत्सव पर सिर्फ डोंगरगढ़ तहसील में छुट्टी थी। इसके बाद 19 अक्टूबर को दशहरा (महाअष्टमी) और 11 नवंबर को भाई दूज (दीपावली) पर पूरे राजनांदगांव जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। हालांकि, इन छुट्टियों का असर बैंकों और कोषालयों के कामकाज पर नहीं पड़ेगा।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।