छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 5 लोगों की मौत, तीन मवेशियों की भी मौत

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 5 लोगों की मौत, तीन मवेशियों की भी मौत

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 5 लोगों की मौत, तीन मवेशियों की भी मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: August 16, 2020 5:31 pm IST

रायपुर: बीते कुछ दिनों के छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। वहीं, कल रात से राजधानी रायपुर से सहित पूरे प्रदेश में मूसलाधार बारिश से नदी—नाले उफान पर हैं। बारिश और बदले मौसम के बाद अब आकाशीय बिजली से मौत की खबरें भी सामने आ रही है। प्रदेश में आज आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 5 लोगों की मौत हो गई। बता दें यह घटना प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों की है।

Read More: BJP नेता उपासने का बड़ा बयान, पार्टी की ऐसी हालत चिंतन का विषय, पराक्रम की जगह परिक्रमा को मिला महत्व

मिली जानकारी के अनुसार आज आकाशीय बिजली की चपेट में आकर लोरमी में तीन, जांजगीर में एक और पेंड्रा में एक युवती सहित 4 मावेशियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लोरमी जिले में हुई घटना से मरने वालों में एक दंपति और अन्य व्यक्ती है।

Read More: सरसंघचालक मोहन भागवत बोले- भारत का सामर्थ्य बहुत ज्यादा, सभी को लेना होगा आत्मनिर्भर होने के लिए संकल्प

वहीं, जांजगी में खेत में काम कर रही एक महिला की आकशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। जबकि पेंड्रा इलाके के कोटमी में 38 साल की महिला सहित 4 मवेशियों की मौत हो गई।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 5 हजार के पार, आज 426 नए मरीजों की पुष्टि, 7 की मौत


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"