यहां टीके की जगह हाई एंटीबॉयोटिक इंजेक्शन लगाने से 50 मवेशियों की मौत, कई बीमार, मचा हड़कंप

यहां टीके की जगह हाई एंटीबॉयोटिक इंजेक्शन लगाने से 50 मवेशियों की मौत, कई बीमार, मचा हड़कंप

यहां टीके की जगह हाई एंटीबॉयोटिक इंजेक्शन लगाने से 50 मवेशियों की मौत, कई बीमार, मचा हड़कंप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: July 21, 2021 2:00 am IST

कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा इलाके में टीके की जगह मवेशियों को हाई एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगा दिया गया। जिससे 50 मवेशियों की मौत हो गई। मामले में कलेक्टर रानू साहू ने जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही पशुपालन विभाग भी गांव पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

Read More News: ‘जिंदगी’ हारी, ‘दिल’ जीता! संक्रमितों की जान बचाते-बचाते खुद जान गंवा बैठे डॉ शैलेंद्र साहू, दी गई भावभीनी विदाई

दरअसल, कोरबी गांव में मवेशियों को टीका लगाया गया। लेकिन इसके बाद 50 मवेशियों की हालत बिगड़ी और उकी मौत हो गई। वहीं कई मवेशी बीमार हो गए हैं। मामले की जांच शुरू हुई प्रारंभिक तौर पर ये जानकारी सामने आई है कि टीके के नाम पर जो इंजेक्शन लगाया गया, वो हाई एंटीबायोटिक इंजेक्शन है। इसे खुरहा और मुंह चपका जैसी जानलेवा बीमारी में घाव ठीक करने के लिए लगाया जाता है। पशुओं के वजन के हिसाब से इंजेक्शन की मात्रा तय की जाती है।

Read More News: आखिर बिलासपुर कब बनेगा स्मार्ट? 114 करोड़ की पहली किस्त जारी होने के बावजूद सभी प्रोजेक्ट अधूरे 

40 लाख यूनिट वाला इंजेक्शन 3 से 4 क्विंटल वजनी मवेशियों को लगाया जाता है। लेकिन इस इंजेक्शन का ओवरडोज मौत की वजह हो सकती है। ये भी कहा जा रहा है कि ये इंजेक्शन पशु चिकित्सक ने नहीं, बल्कि उनके सहयोगी ने लगाया है। कलेक्टर के निर्देश के बाद जांच शुरू हो गई है और अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इधर सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा और विधायक मोहितराम केरकेट्टा ने भी मामले में जांच की मांग की है।

Read More News: छोटा सत्र…बड़ा बवाल! चार दिन के छोटे सत्र में सदन में कौन से बड़े मुद्दों की गूंज सुनाई देगी?


लेखक के बारे में