3 साल से नहीं मिल रहा नया रायपुर के लिए जमीन देने वाले 500 किसानों को बोनस, मंत्री-अफसरों से लगा चुके हैं गुहार

3 साल से नहीं मिल रहा नया रायपुर के लिए जमीन देने वाले 500 किसानों को बोनस, मंत्री-अफसरों से लगा चुके हैं गुहार

3 साल से नहीं मिल रहा नया रायपुर के लिए जमीन देने वाले 500 किसानों को बोनस, मंत्री-अफसरों से लगा चुके हैं गुहार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: May 28, 2021 5:31 pm IST

रायपुर: नया रायपुर के लिए जमीन देने वाले किसानों को 3 साल से बोनस की राशि नहीं मिल रही है। अनुबन्ध के अनुसार नया रायपुर की बसाहट के लिए जमीन देने वाले किसानों को प्रति एकड़ 15-15 हजार रुपए सालाना बोनस देना तय हुआ था। मगर कांग्रेस की सरकार आने के बाद से पिछले 3 साल से किसानों को ये कह कर बोनस नहीं दिया जा रहा है कि ऑडिट में आपत्ति हुई है। इतना ही नहीं अभी तक किसानों को घर बनाने के लिए 12 सौ वर्गफीट जमीन भी नहीं दी गई है। सेंध गांव में करीब 30 किसानों का बोनस रोका गया है। इसी तरह नया रायपुर क्षेत्र के 27 गांव के करीब 500 किसान हैं जिन्हें बोनस नहीं मिल रहा है।

Read More: किन्नर से यौन संबंध बनाना चाहता था युवक, फिर हुआ ऐसा कुछ की 6 लोगों ने मिलकर कर दी हत्या, देखें क्या है मामला

इस कोरोना काल मे आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों को बोनस की राशि नहीं मिलने से दोहरे संकट से गुजरना पड़ रहा है। प्रभावित किसानों का कहना है कि वो इस संबंध में मुख्यमंत्री, मंत्री और एनआरडीए के अफसरों से कई बार मिलकर आवेदन भी दे चुके हैं, लेकिन अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है । अब वे इसको लेकर कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।

Read More: छत्तीसगढ़ के इन अस्पतालों को भारत सरकार ने दिया उत्कृष्ट गुणवत्ता प्रमाण पत्र, कोरोना संकट में किया बेहतरीन काम

इस सम्बंध में मंत्री रविन्द्र चौबे का कहना है कि अनुबंध के अनुसार अगर बोनस नहीं दिया जा रहा है तो वो खुद किसानों को उनके हक की राशि दिलवाने की कोशिश करेंगे।

Read More: 10 जिलों के आउटसोर्स कर्मचारियों को दिया जा रहा कलेक्टर दर से कम वेतन, खुलासा होने के बाद कंपनियों को जारी हुआ नोटिस


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"