छत्तीसगढ़ में आज 568 नए मरीज मिले, एक डॉक्टर समेत 9 संक्रमितों ने तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ में आज 568 नए मरीज मिले, एक डॉक्टर समेत 9 संक्रमितों ने तोड़ा दम
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। आज पूरे प्रदेश में 568 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, 372 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जबकि आज 9 संक्रमितों की मौत हो गई है।
Read More News: अब ‘लार’ से हो सकेगी कोरोना जांच, लोग खुद ही ले सकेंगे सैंपल, जल्द आएंगे नतीजे
कुल 568 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई एवं 372 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में
कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 20,078 है तथा एक्टिव मरीज़ों की संख्या 7,495 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/j2soul2tZ0— Health Department CG (@HealthCgGov) August 22, 2020
आज मिले कुल 568 नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 20078 हो गई है। इनमें से 12 हजार 394 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 7495 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 189 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।
Read More News: कोरोना काल में नौकरी जाने के 15 दिनों के अंदर मिलना शुरू हो जाएगा बेरोजगारी भत्ता..
जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 165
दुर्ग- 64
रायगढ़- 55
बिलासपुर- 39
बीजापुर- 34
राजनांदगांव- 31
सरगुजा- 31
गरियाबंद- 30
जांजगीर- 21
नारायणपुर- 13
सुकमा- 11
सूरजपुर- 9
बालोद- 8
कोरबा- 8
कांकेर- 8
जशपुर- 7
दंतेवाड़ा- 7
धमतरी- 6
मुंगेली- 5
कवर्धा- 4
बलौदाबाजार- 4
महासमुंद- 3
बेमेतरा- 2
बस्तर- 1
कोण्डागांव- 1
अन्य राज्य- 1
Read More News: देश को दहलाने की बड़ी साजिश को दिल्ली पुलिस ने किया नाकाम, एनकाउंटर में गिरफ्तार ISIS आतंकी ने किया खुलासा

Facebook


