729 मतदान केंद्र में 6 लाख एक हजार 586 मतदाता करेगें मताधिकार का उपयोग

729 मतदान केंद्र में 6 लाख एक हजार 586 मतदाता करेगें मताधिकार का उपयोग

729 मतदान केंद्र में 6 लाख एक हजार 586 मतदाता करेगें मताधिकार का उपयोग
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: April 1, 2019 1:16 am IST

बेमेतरा। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में आने वाला बेमेतरा जिले में लोकसभा के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा। जिसको लेकर निर्वाचन आयोग तैयारियां कर रहा है।लोकसभा निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पादित करने के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली गई है।

ये भी पढ़ें:SDM ने दिलाई आचार संहिता की याद तो तमके मंत्री अश्विनी चौबे, अधिकारी को ही दे डाली जेल में 

कलेक्टर महादेव कावरे के मुताबिक बेमेतरा जिले में लोकसभा चुनाव में 6 लाख एक हजार 586 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगें। वहीं साजा विधानसभा में एक लाख 48 हजार 8 सौ 72, बेमेतरा विधानसभा में दो लाख 8 हजार 521, और नवागढ़ विधानसभा में दो लाख 44 हजार 193, मतदाता मतदान करेंगें।

ये भी पढ़ें:स्मृति का करारा प्रहार, कहा- कांग्रेस नेताओं को डर है कि भगवान राम को प्रणाम किया 

बता दें कि बेमेतरा में 729 मतदान केंद्र बनाए गए है। जिसमें साजा में 186, बेमेतरा में 245, नवागढ़ 298 शामिल है। उन्होंने बताया कि 729 मतदान केंद्रों के लिए 62 सेक्टर अधिकारी बनाया गया है। साजा में 15, बेमेतरा में 21 और नवागढ़ में 26 सेक्टर अधिकारी होगें। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव के दौरान जिले के 180 बूथ से वेब कास्टिंग की जाएगी।


लेखक के बारे में