Raipur Deepak Baij Dharna: खम्हारडीह थाने के बाहर रातभर डटे रहे दीपक बैज समेत कई कांग्रेस नेता, जानिए किस मामले को लेकर हो रहा है प्रदर्शन और क्या है उनकी मांग?

Raipur Deepak Baij Dharna: खम्हारडीह थाने के बाहर रातभर डटे रहे दीपक बैज समेत कई कांग्रेस नेता, जानिए किस मामले को लेकर हो रहा है प्रदर्शन और क्या है उनकी मांग?

Raipur Deepak Baij Dharna: खम्हारडीह थाने के बाहर रातभर डटे रहे दीपक बैज समेत कई कांग्रेस नेता, जानिए किस मामले को लेकर हो रहा है प्रदर्शन और क्या है उनकी मांग?

Raipur Deepak Baij Dharna: खम्हारडीह थाने के बाहर रातभर डटे रहे दीपक बैज समेत कई कांग्रेस नेता, जानिए किस मामले को लेकर हो रहा है प्रदर्शन और क्या है उनकी मांग? /image: Social Media

Modified Date: July 24, 2026 / 09:54 am IST
Published Date: July 24, 2026 9:52 am IST
HIGHLIGHTS
  • राजीव भवन घेराव के दौरान BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा और पथराव
  • कांग्रेस नेताओं पर FIR के विरोध में दीपक बैज समर्थकों के साथ खम्हारडीह थाने में धरने पर बैठे
  • दीपक बैज का अल्टीमेटम- BJP नेताओं पर भी FIR दर्ज नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र होगा

रायपुर। Raipur Deepak Baij Dharna: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपा के राजीव भवन घेराव के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं (Raipur BJP Congress Clash) के बीच जमकर हंगामा हुआ। दोनों पक्षों की ओर से पत्थर, लाठियां और पानी की बोतलें फेंके जाने का आरोप है। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए, जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की। इसी कार्रवाई के विरोध सियासी संग्राम शुरू हुआ और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समर्थकों के साथ खम्हारडीह थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

Raipur Deepak Baij Dharna कांग्रेस की मांग है कि प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेताओं के खिलाफ भी FIR दर्ज की जाए। इसी बात को लेकर करीब 8 घंटे से ज्यादा समय से कांग्रेसी धरने पर बैठ गए कांग्रेसियों ने खम्हारडीह थाने के बाहर ही खाना खाया। वही दीपक बैज ने खास बातचीत में बताया कि जबतक पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज नही करती है तबतक धरना जारी रहेगा और साथ ही आगे आंदोलन का स्वरूप और उग्र होने की चेतावनी दी है।

 

दीपक बैज ने सोशल मीडिया X पर वीडियो शेयर कर लिखा कि- प्रदर्शन के दौरान वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस की स्पष्ट मांग है कि दोषी भाजपा नेताओं के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की जाए।

भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होगी, तब तक यहाँ से नहीं जाऊँगा..

दीपक बैज ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि भाजपा नेताओं ने हमारे कार्यकर्ताओं पर पत्थर फेंके, अभद्र व्यवहार किया और हिंसा का माहौल बनाया। इसके बावजूद कार्रवाई पीड़ितों पर की जा रही है।जब तक दोषी भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होगी, तब तक मैं यहाँ से नहीं जाऊँगा।

 

 

 

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.