तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में 6 लोग घायल

तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में 6 लोग घायल

तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में 6 लोग घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: April 3, 2019 2:10 am IST

रायपुर। कांकेर और डोंगरगढ़ में दो हादसे हुए है। कांकेर में कोरर थाना के कोकानपुर गांव के पास शादी समारोह से लौट रही तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए, जिसमें एक बच्ची और ड्राइवर की हालत गंभीर है। इन्हें रायपुर रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोगों को अनिवार्य मतदान की दिलाई शपथ, क्रिकेट के माध्यम से मतदान 

गाड़ी में महिला बच्चे समेत 10 लोग सवार थे। चार पहिया वाहन भानुप्रतापपुर के तुहेगहन से शादी समारोह से लौट कर चारामा जा रहा था। वहीं, डोंगरगढ़ में कृषि उपज मंडी में पदस्थ सचिव प्रकाश पाटिल की सड़क हादसे में मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:कांग्रेस ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की एक और सूची, 6 राज्यों के 20 प्रत्याशियों का 

रंगकठेरा गांव के पास उनकी बाइक मवेशी से टकरा जाने के कारण ये हादसा हुआ है। हादसे में उनके सिर में गहरी चोट आई। जहां मौके पर 108 एम्बुलेंस की मदद से उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 


लेखक के बारे में