Rahul Gandhi PC Update: आंदोलन के जरिए क्या चाहते हैं राहुल गांधी? नेता प्रतिपक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई अपनी तीन मांगें, कहा- धर्मेंद्र प्रधान ने देश की शिक्षा व्यवस्था नष्ट कर दी है
आंदोलन की जरिए क्या चाहते हैं राहुल गांधी? नेता प्रतिपक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताई अपनी तीन मांगें, Rahul Gandhi PC: Congress's three demands
नई दिल्लीः Rahul Gandhi PC कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के इंदिरा भवन में छात्रों के खिलाफ लाठीचार्ज पर बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने छात्रों को बुरी तरह पीटा। ऐसा क्यों किया गया। नीट पेपर लीक से देश के 7.5 करोड़ स्टूडेंट्स और उनके परिवार इस घटना से प्रभावित हुए हैं। नीट मामले में किसी भी को सजा नहीं हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने अपनी तीन मांगे भी बताई।
राहुल गांधी ने प्रजेंटेशन के जरिए बताया कि उनकी तीन मांगे हैं। उनकी पहली मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी मांग छात्रों पर हमला करने वाले सभी लोगों को जवाबदेह ठहराया जाए। इसके अलावा उन्होंने अपनी तीसरी मांग रखी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों से माफी मांगें। इसके अलावा राहुल ने कहा कि कुछ दिनों से देश के स्टूडेंट्स गुस्से में हैं। इसलिए प्रोटेस्ट कर रहे हैं। पहला कारण- एजुकेशन सिस्टम जो पूरी दुनिया में बेस्ट हुआ था। वह अब गड़बड़ हो गया है। बीते 10 साल में 152 पेपर लीक हुए हैं। यह आंकड़ा 300 भी हो सकता है। कई बार पेपर लीक हुए, लेकिन उनका पता नहीं चला।

‘धर्मेंद्र प्रधान ने देश की शिक्षा व्यवस्था नष्ट कर दी है’
राहुल ने कहा- जितना पैसा भारत सरकार शिक्षा बजट पर खर्च करती है, NEET एग्जाम पर भी उतना ही पैसा खर्च होता है, जो भारतीय परिवार देते हैं। सरकार साल भर टैक्स लेती है, इसी एजुकेशन बजट के लिए। धर्मेंद्र प्रधान ने देश की शिक्षा व्यवस्था नष्ट कर दी है। सरकार की जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वह एजुकेशन दे, नौकरियां दे, बेहतर भविष्य दे।
इन्हें भी पढ़ें:
- Bandhan Bank Share Price: प्रॉफिट के बावजूद निवेशकों का भरोसा टूटा! अचानक औंधे मुंह गिरा ये स्टॉक, ब्रोकरेज ने भी बदला अपना रुख, आखिर क्या है वजह?
- Chaitanya Baghel Bail : शराब घोटाला केस में चैतन्य बघेल को बड़ी राहत! सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की ED की याचिका, इस वजह से जमानत बरकरार
- CJP and Government Dialog Update: कॉकरोच जनता पार्टी लगाएगी ‘जन-अदालत’.. मोदी सरकार ने भेजा था बातचीत का प्रस्ताव, ठुकराया, ये 3 मांगे भी रखी सामने

Facebook


