CRPF के 7 जवान, एक व्यापारी और एक ग्रामीण पाए गए कोरोना पॉजिटिव, कलेक्टर ने की पुष्टि
CRPF के 7 जवान, एक व्यापारी और एक ग्रामीण पाए गए कोरोना पॉजिटिव, कलेक्टर ने की पुष्टि
सुकमा। छत्तीसगढ़ में तेजी से कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। सभी जिलों में दोगुनी रफ्तार से संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है। सुकमा जिले में सीआरपीएफ के 7 जवानों के अलावा एक व्यापारी और एक ग्रामीण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
Read More News: छत्तीसगढ़ में मोस्ट वांटेड नक्सलियों की सूची जारी, एक लाख से लेकर 25 लाख तक का है इनाम घोषित, पुलिस ने मुख्यधारा में लौटने
जिसके बाद सभी संक्रमित मरीजों को आज अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी ओर कलेक्टर चंदन कुमार ने आज से सुकमा साप्ताहिक बाजार बंद करने का आदेश जारी किया है। इससे पहले केरलापाल के दो ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कलेक्टर ने इसकी पुष्टि की है।
Read More News: पीएम मोदी आज कोलकाता, मुंबई, नोएडा में कोरोना लैब का करेंगे उद्घाटन, इन मुख्यमंत्रियों से अनलॉक के अगले चरण की रणनीति पर करेंगे चर्चा
रविवार को कुल मरीजों के साथ प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 7613 हो गई है। इनमें से 4944 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 2626 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 43 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।
Read More News: राजधानी में नहीं थम रहा कोरोना का प्रकोप, 177 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, चार डॉक्टर्स में मिला कोरोना का

Facebook


