एक साथ चार वाहनों की जबर्दस्त भिड़ंत, मची अफरातफरी
एक साथ चार वाहनों की जबर्दस्त भिड़ंत, मची अफरातफरी
आगर: सुसनेर मार्ग पर देर रात दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खबर है कि एक साथ 4 वाहनों की टक्कर हो गई। हालांकि, हादसे से किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन 7 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे से घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी घायलों को पहले बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। फिलहाल कार्रवाई जारी है।
Read More: मिनी मुंबई में पहली बार आयोजित हुआ ITA अवार्ड, स्वच्छ शहर पर फिदा हुए टेलीविजन कलाकार
मिली जानकारी के अनुसार इंदौर से जयपुर जा रही निजी यात्रा कंपनी की स्लीपर कोच बस अचानक एक ट्रक से टकरस गई। इस टक्कर में एक बाइक और एक लोडिंग वाहन भी चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हदसे में 7 लोग घायल हो गए। वहीं, 4 की हालत गंभीर होने पर उन्हें उज्जैन रेफर कराया गया है।

Facebook


