Mirzapur Box Office Collection: दो हफ्ते बाद भी नहीं रुका ‘मिर्जापुर द मूवी’ का तूफान! 16वें दिन के कलेक्शन ने सबको चौंकाया, ‘हनुमान अंश’ से मुकाबला हुआ दिलचस्प

Mirzapur Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर द मूवी' लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 16वें दिन भी फिल्म की कमाई में मजबूती देखने को मिली। दर्शकों की दिलचस्पी अभी भी बनी हुई है और फिल्म ने अपनी कमाई से बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत बनाई हुई है।

Mirzapur Box Office Collection: दो हफ्ते बाद भी नहीं रुका ‘मिर्जापुर द मूवी’ का तूफान! 16वें दिन के कलेक्शन ने सबको चौंकाया, ‘हनुमान अंश’ से मुकाबला हुआ दिलचस्प

(Mirzapur Box Office Collection/ Image Credit: excelmovies Instagram)

Modified Date: September 20, 2026 / 01:43 pm IST
Published Date: September 20, 2026 1:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 16वें दिन ₹4.50 करोड़ कमाए।
  • 15वें दिन के मुकाबले कमाई में बढ़ोतरी हुई।
  • घरेलू कलेक्शन ₹210 करोड़ के पार पहुंचा।

मुंबई: Mirzapur Box Office Collection: गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने वेब सीरीज के बाद बड़े पर्दे पर (Mirzapur Box Office Collection) भी दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाई है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रवि किशन और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। 4 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी और किरदारों को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की कमाई भी लगातार चर्चा में बनी हुई है।

तीसरे शनिवार को कमाई में आया उछाल

सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज के 16वें दिन यानी तीसरे शनिवार को ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस (Mirzapur Box Office Collection) पर करीब 4.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे एक दिन पहले यानी 15वें दिन फिल्म ने लगभग 2.75 करोड़ रुपये कमाए थे। ऐसे में शनिवार को इसकी कमाई में करीब 1.75 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। वीकेंड पर कलेक्शन में यह तेजी फिल्म के लिए अहम माना जा रहा है।

‘हनुमान अंश’ से हुई कमाई की तुलना

शनिवार के कलेक्शन की तुलना ‘हनुमान अंश’ से करें तो उस फिल्म ने करीब 9.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस लिहाज से ‘मिर्जापुर द मूवी’ का कलेक्शन उससे कम रहा, लेकिन फिल्म ने दूसरे हफ्तों के बाद भी कमाई बनाए रखी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 210 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई करीब 302 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

थिएटर के बाद Prime Video पर होगी स्ट्रीम

सिनेमाघरों में रिलीज के बाद ‘मिर्जापुर द मूवी’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म (Mirzapur Box Office Collection) पर भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म के डिजिटल राइट्स Amazon Prime Video के पास हैं। लेकिन इसकी ओटीटी स्ट्रीमिंग की आधिकारिक तारीख की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। ऐसे में दर्शकों को फिल्म देखने के लिए फिलहाल थिएटर की तरफ ही रूख करना होगा।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।