मध्यप्रदेश में आज 728 मरीज नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, 16 की मौत, 1117 हुए स्वस्थ

मध्यप्रदेश में आज 728 मरीज नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, 16 की मौत, 1117 हुए स्वस्थ

मध्यप्रदेश में आज 728 मरीज नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, 16 की मौत, 1117 हुए स्वस्थ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: October 29, 2020 3:01 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज 728 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 69 हजार 999 हो गई।

Read More News: कमलनाथ का ताबड़तोड़ प्रचार जारी, केंद्रीय मंत्री सहित कई वरिष्ठ बीजेपी नेता करेंगे चुनावी सभाएं

आज प्रदेशभर में 1117 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर आज 16 कोरोना मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2929 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं स्वस्थ होने वालों मरीजों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 56 हजार 264 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Read More News: BJP कार्यकारी मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक में मारपीट, पूर्व विधायक के समर्थकों पर लगे आरोप

नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 9 हजार 689 हो गई। बता दें कि मध्यप्रदेश में रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार हो रहा है। जिसके चलते सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी हो रही है। सभी मरीजों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। वहीं नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है।

Read More News: चुनावी सभा में खाली कुर्सी देख पूर्व सीएम उमा भारती हुई नाराज, आयोजकों को लगाई फटकार


लेखक के बारे में