Karnataka Crime News: युवक ने ससुराल में पत्नी और साली के साथ कर दिया कांड, फिर बच्चों को लेकर हुआ गायब, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे
Karnataka Crime News: कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी और साली की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
Karnataka Crime News/Image Credit: IBC24.in File Photo
- कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में व्यक्ति ने पत्नी और साली की हत्या कर दी।
- वारदात के बाद आरोपी तीन बच्चों को लेकर मौके से फरार हो गया।
- वारदात के चंद घंटो बाद आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
Karnataka Crime News: चिक्कबल्लापुर: कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी और साली की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना चिक्कबल्लापुर जिले के चिंतामणि कस्बे में रविवार देर रात हुई जब कोलार निवासी एजाज ने अपनी पत्नी शमा (25) और उसकी छोटी बहन पर उस समय चाकू से हमला कर दिया जब वे सो रही थीं।
बच्चों को लेकर फरार हुआ था आरोपी
पुलिस ने बताया कि हमले में दोनों की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया और अपने तीन बच्चों को भी साथ ले गया। पत्नी और साली की हत्या के बाद एजाज बच्चों को लेकर कोलार के गुलपेट स्थित अपने घर पहुंचा और कुछ घंटों बाद स्थानीय थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच पारिवारिक मुद्दों को लेकर अक्सर विवाद होता था। (Karnataka Crime News) शमा अपनी मां के निधन के बाद पिछले चार माह से अपने तीनों बच्चों के साथ अपने पिता के घर रह रही थी और पति के साथ वापस जाने से इनकार कर रही थी।
आरोपी ने क्यों दिया वारदात को अंजाम
Karnataka Crime News: पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, शमा पिछले चार माह से अपने तीनों बच्चों के साथ अपने पिता के घर रह रही थी और पति के साथ वापस जाने से इनकार कर रही थी। इसी बात से एजाज नाराज था और दोनों के बीच लगातार विवाद हो रहा था। उन्होंने बताया कि सोमवार को एजाज दोपहिया वाहन से शमा के घर पहुंचा। जब शमा और उसकी बहन सो रही थीं, तब उसने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद वह तीनों बच्चों को लेकर अपने पैतृक घर आ गया। पुलिस ने बताया कि चिंतामणि थाने में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- CG Religious Conversion News: ईसाई धर्म अपनाया तो फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धर्मांतरित परिवारों के घर की तोड़फोड़, कई इलाकों की पुलिस मौके पर तैनात
- CG Nigam Mandal Niyukti: छत्तीसगढ़ में निगम-मंडलों के लिए नामों का ऐलान, गौरीशंकर श्रीवास को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए कहां हुई किसकी नियुक्ति
- Rajasthan Crime News: बेटी ने अपनी ही मां का करवाया कत्ल! महज इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, पुलिस से बचने रची कहानी भी नहीं आई काम

Facebook


