शह मात The Big Debate: ये ‘शिकस्त’ है या ‘संन्यास’? दिग्विजय सिंह के ऐलान से बढ़ी सियासी हलचल, दिग्गी के दिल में क्यों आयी ‘संन्यास’ की बात?
Digvijay Singh Announces Retirement: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का अचानक से हुआ हृदय परिवर्तन किसी को पच नहीं रहा है।
Digvijay Singh Announces Retirement/Image Credit: IBC24.in
- दिग्विजय सिंह का अचानक से हुआ हृदय परिवर्तन किसी को पच नहीं रहा है।
- कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के ऐलान पर तत्काल प्रतिक्रिया दी।
- भाजपा भी दिग्विजय के इस बयान को यथावत नहीं पचा रही है।
Digvijay Singh Announces Retirement: भोपाल: एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह देश की राजनीति में लालू यादव के बाद संभवतः ऐसे इकलौते राजनेता हैं जिन्हें पब्लिसिटी का हुनर बखूबी आता है। उनके संकेतों में राजनीति से संन्यास के ऐलान को भी देखिए। इसमें पीड़ा भी है, पलायन भी, निराशा भी है और अभिलाषा भी। दिग्गी राजा – दो दिन पहले तक भाजपा और संघ प्रमुख से चंदे का हिसाब मांगने और उज्जैन से अयोध्या तक की यात्रा निकालने की चेतावनी दे रहे थे, लेकिन यात्रा के बाद बड़े ख़ुलासे के दावा करने वाले दिग्विजय सिंह का अचानक से हुआ हृदय परिवर्तन किसी को पच नहीं रहा है। लिहाजा, कांग्रेस ने भी तत्काल प्रतिक्रिया दी और भाव ऐसे ही रखे जैसे विदाई के वक्त “वी मिस यू” टाइप कहा जाता है।
भाजपा भी दिग्विजय के इस बयान को यथावत नहीं पचा रही है। बीजेपी कह रही है कि ये दिग्विजय सिंह की छद्म राजनीति है। (Digvijay Singh Announces Retirement) सनातन का लगातार विरोध करने वाले दिग्विजय सिंह को यात्रा निकालने के बजाय माफ़ी मांगना चाहिए।
Digvijay Singh Announces Retirement: लेकिन सवाल ये कि दिग्विजय को क्या इस बात का डर है कि दो अक्टूबर से उनकी यात्रा में कांग्रेसी नहीं आएंगे? सवाल ये भी कि क्या दिग्विजय सिंह राजनीति छोड़ने के अपने बयान से पलट तो नहीं जाएंगे? क्या दिग्गी राजा ने ये बयान सिर्फ रिएक्शन भांपने के लिए दिया है? सबसे बड़ा सवाल ये कि- क्या दिग्विजय सिंह कांग्रेस की वर्तमान राजनीति से आउट हो चुके हैं?
इन्हें भी पढ़ें:-
- CM Yogi Adityanath News: बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी, विद्युत सब स्टेशन का किया निरीक्षण, मौके पर ही अफसरों को दिए ये निर्देश
- Ram Mandir Avinash Shukla Revelation: राम मंदिर के पैसे से गर्लफ्रेंड को आईफोन.. खुद के लिए कार भी, आरोपी अविनाश शुक्ला ने उगले चोरी के पैसे कहाँ-कहाँ किये खर्च, आप भी पढ़ें..
- Narmada Project Controversy: गृह मंत्री अमित शाह ने सुलझाया नर्मदा परियोजना विवाद, एमपी सहित इन राज्यों के सीएम रहे मौजूद, इस बात पर बनी सहमति

Facebook


