छत्तीसगढ़ में 8वीं, 9वीं और 11 वीं की परीक्षाएं रद्द, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में 8वीं, 9वीं और 11 वीं की परीक्षाएं रद्द, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में 8वीं, 9वीं और 11 वीं की परीक्षाएं रद्द, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: March 13, 2020 9:25 am IST

रायपुर: चीन सहित दुनिया के कई देशों में कोरोनावायरस का कहर लगातार जारी है। चीन में अब तक इस वायरस की चपेट में आकर 3000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरी ओर भारत में अब कोरोना का कहर जारी है। हालात को देखते हुए भारत के अधिकतर राज्यों के स्कूल कॉलेजों में 31 मार्च तक छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शिक्षा विभाग ने अब परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया है।

Read More: 4 साल की बच्ची के साथ स्कूल में दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

मिली जनकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने 8वी, 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं को रद्द करने का आदेश जारी किया है। बता दें कि पहली बार 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न पर आयोजित की गई थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया गया है।

Read More: दिग्विजय सिंह ने किया दावा, कहा- हमारे पास 122 विधायक, राज्य सभा प्रत्याशी फूल सिंह बरैया की जीत पक्की

गौरतलब है कि सीएम भूपेश बघेल ने गुरुवार रात दिल्ली से लौटने के बाद कोरानावायरस को लेकर अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद सरकार ने 31 मार्च तक सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का फैसला लिया था।

Read More: मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"