महासमुंद में क्वारंटान सेंटर से भागे 9 मजदूर, मचा हड़कंप, पुलिस ने दर्ज किया मामला
महासमुंद में क्वारंटान सेंटर से भागे 9 मजदूर, मचा हड़कंप, पुलिस ने दर्ज किया मामला
सरायपाली। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में 9 मजदूरों के क्वारंटाइन सेंटर से भागने का ताला मामला सामने आया है। इधर मामले की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने 9 मजदूरों के खिलाफ के दर्ज किया है।
Read More News: प्रवासी मजदूरों की वापसी का सिलसिला जारी, गुजरात से लौटे श्रमिकों को पहुंचाया जा रहा घर
बता दें कि सरायपाली के भिखपाली ग्राम पंचायत मजदूरों के लिए क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया था। इस बीच बीती देर रात 9 मजदूरों ने मौका का फायदा उठाकर क्वारंटाइन सेंटर से फरार हो गए।
Read More News: कोरोना हॉटस्पॉट इलाके में संक्रमण रोकने नया प्रयोग, दो हजार लोगों को किया जाएगा
यहां क्वारंटाइन सेंटर में सभी मजदूरों का खास ख्याल रखा जा रहा था। प्रशासन की तरफ से समय-समय पर खाने की व्यवस्था की जा रही थी। बावजूद 9 मजदूर घर जाने की जिद के चलते क्वारंटाइन सेंटर से भाग निकले।
Read More News: कुवैत से आज राजधानी पहुंचेंगे सैकड़ों यात्री, थ्री ईएमई सेंटर में किया जाएगा क्वारंटाइन
महासमुंद के अलावा एक दो जिलों से मजदूरों के क्वारंटाइन सेंटर से भागने की खबर मिल रही है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ से भागकर झारखंड पहुंचे 2 मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल अब जिला प्रशासन की टीम सभी क्वारंटाइन सेंटर में सुरक्षा बढ़ा दी है।
Read More News: देश में कोरोना संक्रमितों की तादाद 67 हजार 161, स्वस्थ हुए 20 हजार 969

Facebook


